भारत में नदियों का धार्मिक, आर्थिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व है। यहां नदियां भारत की जीवनरेखा के रूप में जानी जाती हैं। क्योंकि, नदियां न केवल कृषि और जल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत हैं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी महत्त्वपूर्ण हैं।
बीते कुछ वर्षों में नदियों में प्रदूषण बढ़ा है और इनका साफ पानी गंदे पानी का रूप ले चुका है, जिससे न सिर्फ नदी के जीव-जंतुओं को नुकसान हो रहा है, बल्कि कृषि समेत समस्त पारिस्थितिकी तंत्र भी प्रभावित हो रहा है। आपने भारत की अलग-अलग नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे साफ नदी कौन-सी है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत की प्रमुख नदियां
सबसे पहले हम भारत की प्रमुख नदियों के बारे में जान लेते हैं, तो आपको बता दें कि ये गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा, महानदी और कावेरी नदियां हैं। ये नदियां न सिर्फ भारत में पानी के पानी की जरूरत को पूरा कर रही हैं, बल्कि सिंचाई, जल विद्युत परियोजनाओं और अन्य आर्थिक गतिविधियों में भी भारत के आर्थिक विकास के पहिये को रफ्तार दे रही हैं।
कैसे बढ़ रहा है नदियों में प्रदूषण
भारत में नदियों में प्रदूषण के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, जिसमें उद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित जल प्रमुख है। सरकार की ओर से औद्योगिक इकाइयों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अनिवार्य किया गया है, लेकिन इसके बाद भी फैक्ट्रियों का गंदा पानी सीधे नदियों में मिलता है।
दूसरी तरफ, भारत में आस्था के नाम पर भी नदियों को प्रदूषित किया जा रहा है। साथ ही, लोग प्लास्टिक को भी नदियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, जिससे नदियों का प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है।
किस नदी का है सबसे साफ पानी
अब सवाल है कि भारत की सबसे साफ नदी कौन-सी है, तो आपको बता दें कि सबसे साफ नदी उमनगोट नदी है। इस नदी का पानी इतना साफ है कि आप आसानी से नदी के तलहटी में देख सकते हैं। लोग यहां पर नौकायान के लिए पहुंचते हैं।
किस राज्य में है यह सबसे साफ नदी
भारत का यह नदी पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में है। इस नदी में आसपास की पहाड़ियों से पानी आता है। वहीं, स्थानीय लोग भी इस नदी को बहुत पवित्र मानते हैं। ऐसे में यहां के लोग भी इस नदी को गंदा नहीं होने देते हैं। इस नदी को स्थानीय स्तर पर उमनोगट के साथ-साथ दावकी नदी के नाम से भी जाना जाता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation