Most Matches Lost By a Team: भारत में आयोजित किये जा रहे विश्व कप के महाकुम्भ में दुनिया की 10 टीमें भाग ले रही है. सभी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की होड़ में लगी हुई है. वैसे इस विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, सबसे सफल रन चेज और सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड जैसे कई रिकॉर्ड बन चुके है.
रोहित की अगुआई वाली भारतीय टीम इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है. विश्व कप का एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फॉर्मेट दुनिया में सबसे लोकप्रिय है. लेकिन क्या आपको पता है क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में कौन सी टीम अभी तक सबसे अधिक मैच हारी है चलिये जानते है.
क्रिकेट की दुनिया में सबसे अधिक मैच हारना किसी भी टीम के लिए एक शर्मनाक रिकॉर्ड होता है. वैसे भी जब भी कोई मैच होता है तो एक टीम जीतती है और दूसरी हारती है लेकिन विश्व कप जैसे प्लेटफार्म पर अधिक मैच हारना किसी भी टीम के लिए शर्मनाक रिकॉर्ड होता है.
श्रीलंका हारी है सर्वाधिक मैच:
विश्व कप में सर्वाधिक मैच हारने का रिकॉर्ड अब श्रीलंका के नाम हो गया है, इससे पहले यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम था जो विश्व कप इतिहास में 42 मैच हारी है. अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2023 में श्रीलंका की हार ने टीम को इस शर्मनाक रिकॉर्ड में सबसे ऊपर कर दिया है.
यह भी पढ़ें:
ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें
ODI World Cup इतिहास के 10 सबसे बड़े उलटफेर कौन से है?
43 मैचों में मिली है हार:
1996 विश्व कप की विजेता श्रीलंका अभी तक विश्व कप में 88 मैच खेली है जिसमें से 42 में जीत दर्ज की है और 43 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इस लिस्ट में जिम्बाब्वे दूसरे नंबर पर है.
वनडे विश्व कप इतिहास में हार-जीत का रिकॉर्ड:
| रैंक | टीम | मैच | हार | जीत |
| 1 | श्रीलंका | 88 | 43 | 42 |
| 2 | ज़िम्बाब्वे | 58 | 42 | 12 |
| 3 | इंग्लैंड | 90 | 38 | 50 |
| 4 | न्यूज़ीलैंड | 96 | 37 | 58 |
| 5 | पाकिस्तान | 85 | 36 | 47 |
| 6 | वेस्ट इंडीज | 81 | 36 | 43 |
| 7 | बांग्लादेश | 46 | 30 | 15 |
| 8 | भारत | 90 | 29 | 59 |
| 9 | ऑस्ट्रेलिया | 101 | 26 | 73 |
| 10 | दक्षिण अफ्रीका | 70 | 24 | 43 |
| 11 | केन्या | 30 | 22 | 7 |
| 12 | नीदरलैंड | 26 | 22 | 4 |
| 13 | अफ़ग़ानिस्तान | 21 | 17 | 4 |
| 14 | कनाडा | 18 | 16 | 2 |
| 15 | स्कॉटलैंड | 14 | 14 | 0 |
| 16 | आयरलैंड | 21 | 13 | 7 |
| 17 | संयुक्त अरब अमीरात | 11 | 10 | 1 |
| 18 | नामिबिया | 6 | 6 | 0 |
| 19 | बरमूडा | 3 | 3 | 0 |
| 20 | पूर्वी अफ़्रीका | 3 | 3 | 0 |
कैसे है भारत का रिकॉर्ड:
भारत विश्व कप में अभी तक 90 मैच खेली है है जिसमें से भारत को 59 मैचों में जीत और 29 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान को 36 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को अभी तक 26 मैचों में हार मिली है.
इसे भी पढ़ें:
ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें
इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें पूरी लिस्ट
ICC ODI World Cup में अब तक का सबसे कम टीम स्कोर कौन से है? जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation