भारत की मेजबानी में ICC World Cup 2023 की शानदार शुरुआत हुई है. इस विश्व कप के महाकुम्भ में दुनिया की 10 टीमों ने भाग लिया. रोहित की अगुआई वाली भारतीय टीम ने भी अपने सफ़र की शानदार शुरुआत की लेकिन भारतीय टीम ख़िताब जीतने से चुक गयी.
इस विश्व कप में कई नए रिकॉर्ड बने है, जिसमें सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड, और सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड शामिल है. इसी विश्व कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिकेट इतिहास में सर्वाधक छक्के का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है.
वहीं रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए है. इस विश्व कप में भी दुनिया के टॉप बल्लेबाज अपनी पारियों के दौरान छक्के लगा रहे है. चलिये आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से यह जानने की कोशिश करेंगे कि इस विश्व कप में किन बल्लेबाजों ने सर्वाधिक छक्के लगाये है.
इसे भी पढ़ें:
ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें
ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें
ODI World Cup इतिहास के 10 सबसे बड़े उलटफेर कौन से है?
World Cup 2023 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:
रैंक | खिलाड़ी | देश | पारी | छक्के |
1 | रोहित शर्मा | भारत | 10 | 31 |
2 | श्रेयस अय्यर | भारत | 11 | 24 |
3 | डेविड वार्नर | ऑस्ट्रेलिया | 11 | 24 |
4 | ग्लेन मैक्सवेल | ऑस्ट्रेलिया | 9 | 22 |
5 | डेरिल जोसेफ मिशेल | न्यूजीलैंड | 9 | 22 |
6 | क्विंटन डी कॉक | दक्षिण अफ्रीका | 10 | 21 |
7 | मिशेल रॉस मार्श | ऑस्ट्रेलिया | 10 | 21 |
8 | डेविड मिलर | दक्षिण अफ्रीका | 10 | 20 |
9 | हेनरिक क्लासेन | दक्षिण अफ्रीका | 10 | 19 |
10 | फखर जमां | पाकिस्तान | 4 | 18 |
11 | रचिन रवीन्द्र | न्यूजीलैंड | 10 | 17 |
12 | कुसल मेंडिस | श्रीलंका | 9 | 15 |
इसे भी पढ़ें:
ODI World Cup के इतिहास में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें
वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:
वनडे विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. उन्होंने वनडे विश्व कप में सर्वाधिक 49 छक्के लगाये है. उन्होंने विश्व कप की 34 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स है जिनके नाम 37 छक्के दर्ज है.
वर्तमान में खेल रहे क्रिकेटरों की बात करें तो इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज है.
क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक छक्के | ||||
रैंक | खिलाड़ी | छक्के | अवधि | पारी |
1 | रोहित शर्मा (भारत) | 54 | 2015-2023 | 28 |
2 | क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) | 49 | 2003-2019 | 34 |
3 | ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) | 43 | 2015-2023 | 25 |
4 | डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 41 | 2015-2023 | 29 |
5 | एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) | 37 | 2007-2015 | 22 |
6 | डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) | 35 | 2015-2023 | 21 |
7 | रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 31 | 1996-2011 | 42 |
8 | ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) | 29 | 2003-2015 | 27 |
9 | हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका) | 28 | 1999-2007 | 23 |
10 | सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) | 27 | 1992-2007 | 37 |
11 | सचिन तेंदुलकर (भारत) | 27 | 1992-2011 | 44 |
12 | इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड) | 26 | 2007-2019 | 27 |
13 | सौरव गांगुली (भारत) | 25 | 1999-2007 | 21 |
14 | मोहम्मद महमूदुल्लाह (बांग्लादेश) | 25 | 2011-2023 | 22 |
15 | क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) | 25 | 2015-2023 | 27 |
16 | श्रेयस अय्यर (भारत) | 24 | 2023-2023 | 11 |
17 | एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) | 24 | 2015-2019 | 18 |
18 | मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) | 24 | 2011-2019 | 27 |
19 | मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) | 23 | 2003-2007 | 21 |
20 | डेरिल जोसेफ मिशेल (न्यूजीलैंड) | 22 | 2023-2023 | 9 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation