उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी नहर कौन-सी है, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह बात हम सभी जानते हैं कि प्रदेश में कई नदियों का प्रवाह होता है। साथ ही इन नदियों से कई नहरें भी निकलती हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी नहर कौन-सी है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत में विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य अपने अनूठेपन के लिए भी विश्वविख्यात है। उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि इसे पूरे भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य बनाता है।
साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। यह बात हम सभी जानते हैं कि प्रदेश में कई नदियों का प्रवाह होता है और इन नदियों से कई नहरों का प्रवाह होता है।
वर्तमान में प्रदेश में छोटी-बड़ी कई नहरें मौजूद हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी नहर कौन-सी है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश के कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं। ये जिल कुल 18 मंडलों में आते हैं। इसके अतिरिक्त यहां 351 तहसील, 200 नगर पालिका परिषद्, 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।
क्या होती है नहर
नदियों का रूप प्राकृतिक होता है, लेकिन नहरें नदियों से निकाली जाती हैं। यह एक प्रकार से कृत्रिम रास्ता होता है, जो नदियों से निकाला जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य खेतों की सिंचाई होता है। साथ ही कुछ जगहों पर इसका प्रयोग परिवहन के लिए भी देखा गया है। ऐसे में हम यह कह सकते हैं कि नहरों का अस्तित्त्व नदियों से है।

उत्तर प्रदेश की प्रमुख नहरें
उत्तर प्रदेश की प्रमुख नहरों की बात करें, तो इसमें पूर्वी यमुना नहर, ऊपरी गंगा नहर, निचली गंगा नहर और शारदा नहर है। इन नहरों का प्रयोग सिंचाई के लिए किया जाता है।
उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी नहर
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी नहर कौन-सी है, तो आपको बता दें कि यह नहर पूर्वी यमुना नहर है। इसके निर्माण की बात करें, तो इसका निर्माण ब्रिटिश काल में 1830 में किया गया था। यह सहारनपुर जिले में बेहट तहसील में हथिनिकुंड बैराज के बाए ओर से फैजाबाद गांव से निकाली गई है। इस नहर की कुल लंबाई की बात करें, कुछ किताबों में इसका जिक्र 1440 किलोमीटर देखने को मिलता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.