रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत में रेल किराया पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की तुलना में सबसे सस्ता है. उन्होंने बताया कि 350 किमी की यात्रा के लिए भारत में सामान्य श्रेणी का किराया मात्र ₹121 है, जबकि पाकिस्तान में ₹436, बांग्लादेश में ₹323 और श्रीलंका में ₹413 वसूला जाता है. भारतीय रेलवे यात्रियों को 47% सब्सिडी भी देती है.
यह भी देखें:
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
रेल यात्री ध्यान दें! 42 दिनों तक इस रूट की ये ट्रेनें हुई कैंसिल, इनका बदला रूट, देखें पूरी लिस्ट
पड़ोसी देशों से सस्ती रेल यात्रा:
Bharat me Rail Kiraya: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को लोकसभा में रेल मंत्रालय की 2025-26 की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कहा कि भारत में रेल किराया पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के मुकाबले काफी कम है.
उन्होंने बताया कि 350 किमी की यात्रा के लिए भारत में सामान्य श्रेणी का किराया मात्र ₹121 है, जबकि पाकिस्तान में ₹436, बांग्लादेश में ₹323 और श्रीलंका में ₹413 वसूले जाते हैं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान: हाईलाइट्स:
350 किमी यात्रा का किराया | भारत: ₹121, पाकिस्तान: ₹436, बांग्लादेश: ₹323, श्रीलंका: ₹413 |
यात्रा लागत तुलना | यूरोपीय देशों की तुलना में 5 गुना सस्ती यात्रा |
यात्रियों को सब्सिडी | 47% सब्सिडी, सालाना ₹60,000 करोड़ तक पहुंची |
जनरल बनाम AC डिब्बे | जनरल डिब्बों की संख्या AC से 2.5 गुना ज्यादा होगी |
रेलवे की स्थिति | माली हालत मजबूत, सेवाओं में लगातार सुधार जारी |
2020 के बाद से नहीं बढ़ा रेल किराया:
रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे ने वर्ष 2020 के बाद से रेल किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. वहीं, यूरोपीय देशों में भारत की तुलना में किराया पांच गुना ज्यादा है. पश्चिमी देशों में भी भारत से 10 से 20% तक अधिक किराया लिया जाता है.
यात्रियों को मिल रही 47% सब्सिडी:
रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेलवे प्रति किलोमीटर यात्रा का वास्तविक खर्च ₹1.38 आता है, लेकिन यात्रियों से सिर्फ 73 पैसे प्रति किलोमीटर ही वसूले जाते हैं. इसका मतलब है कि यात्रियों को 47% सब्सिडी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में ₹57,000 करोड़ की सब्सिडी दी गई, जो 2023-24 में बढ़कर लगभग ₹60,000 करोड़ पहुंच गई है.
भारतीय रेल ने 2020 के बाद से यात्री किराया नहीं बढ़ाया। पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में सबसे सस्ता किराया है। 350 km की यात्रा भारत में ₹121 और पाकिस्तान में 436 रुपए है, बाकि देशों में भी ऐसा ही है।यूरोपीय देशों में यह भारत से 20 गुना अधिक है: रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw जी pic.twitter.com/A4UwfqYk0O
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 18, 2025
सस्ती और सुरक्षित यात्रा का वादा:
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सबसे गरीब तबकों तक सस्ती और सुरक्षित रेल सेवाएं पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाकर AC कोच से 2.5 गुना ज्यादा की जा रही है. इसके तहत 17,000 गैर-AC कोच तैयार किए जा रहे हैं.
भारतीय रेलवे की आर्थिक स्थिति मजबूत:
रेल मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारतीय रेलवे की वित्तीय स्थिति मजबूत है और इसे और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे विश्व स्तर पर एक मजबूत और सुरक्षित परिवहन सेवा के रूप में उभर रही है.
यह भी पढ़ें:
ट्रेन में स्लीपर और 3rd AC कोच में रात में मिडिल बर्थ खोलने का क्या है समय? जानें यहां
भारत नहीं, इस देश की है Prakriti Malla, जिनकी Handwriting दुनिया में है सबसे सुंदर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation