भारत में दौलत की कमी नहीं है। यह बात हमें तब सच लगती है, जब हम देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची उठाकर पढ़ते हैं। अकूत दौलत के मालिक इन लोगों के पास देश में सबसे अधिक पैसा है। इस कड़ी में हम पुरुषों में अंबानी, अडानी और बिरला जैसे नामों के बारे में सुनते या पढ़ते हैं।
कुछ समय के अंतराल में देश-दुनिया के सबसे अमीर लोगों को लेकर सूची जारी होती है, जिसमें पायदान बदलते रहते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे अमीर महिला कौन-सी है। यदि नहीं तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत की सबसे अमीर महिला
भारत की सबसे अमीर महिला की बात करें, तो यह सावित्री जिंदल हैं, जो पूरे देश में सबसे अमीर महिला के पायदान पर कायम हैं।
कौन हैं सावित्री जिंदल
अब हम यह जान लेते हैं कि सावित्री जिंदल कौन हैं, तो आपको बता दें कि वह जिंदल ग्रुप की एमिरेट्स चेयरपर्सन हैं। साल 2005 में अपने पति ओम प्रकाश जिंदल के निधन के बाद उन्होंने जिंदल ग्रुप व्यवसाय की कमान संभाली थी।
कितनी दौलत की मालिक हैं सावित्री जिंदल
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सावित्री जिंदल एकमात्र ऐसी महिला हैं, जो कि देश के टॉप 10 अमीर लोगों की सूची में शामिल हैं। उनके पास करीब 32 बिलियन डॉलर की संपत्ति है, जिसकी भारतीय रुपयों में कीमत 3 लाख करोड़ से भी अधिक है। हालांकि, जून 2024 तक जिंदल परिवार की संपत्ति 40 बिलियन डॉलर तक आंकी गई है।
हरियाणा में कैबिनेट मंत्री रही हैं जिंदल
सावित्री जिंदल 2005 में हरियाणा के हिसार निर्वाचन जिले से चुनी गई, लेकिन वह हार गई। हालांकि, साल 2009 में वह फिर से यहां विधानसभा के लिए खड़ी हुई और कैबिनेट मंत्री बनी।
कंपनी के राजस्व में की बढ़ोतरी
सावित्री जिंदल द्वारा कंपनी की कमान संभाले जाने का बाद कंपनी के राजस्व में चार गुना बढ़ोतरी हुई। कंपनी बिजली, स्टील, खनन, तेल और गैस क्षेत्र में कार्यरत है। साथ ही यह देश की प्रमुख स्टील उत्पादक कंपनी है। आपको बता दें कि जिंदल समूह की शुरुआत ओपी जिंदल द्वारा 1952 में की गई थी, जो पेशे से एक इंजीनीयर थे।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation