भारत विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास से परिपूर्ण है। यही वजह है कि भारत में कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने पर ही खाने के साथ-साथ भाषा में भी अंतर देखने को मिल जाता है। भारत कई प्रमुख भाषाओं का घर है, जहां स्थानीय भाषाएं भी लोगों की जुबान पर हैं। यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में दूसरी सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
भारत में कितनी भाषाओं का प्रचलन है
साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं, जो कि स्थानीय जातियों से भी जुड़ी हुई हैं। ऐसे में भारत में करीब 121 प्रमुख भाषाएं हैं और उनसे जुड़ी करीब 270 मातृभाषाएं हैं।
कितने लोगों की जुबान पर है हिंदी
साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, भारत में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाती है। इसमें भी सबसे अधिक उत्तर भारत में सबसे अधिक हिंदी बोली जाती है, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश राज्य हैं, जहां हिंदी सबसे अधिक बोली जाती है। हिंदी को पांच उप-भाषा में वर्गीकृत किया गया, जिसमें तत्सम, तद्भव, अर्ध तत्सम, देशज और विदेशी है। भारत में हिंदी बोलने वाले 52 करोड़ 83 लाख वक्ता हैं।
आपको बता दें कि यह आकड़ें साल 2011 तक के हैं, क्योंकि इसके बाद भारत में जनगणना नहीं हुई है। हालांकि, साल 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन कोविड व अन्य कारणों की वजह से यह जनगणना नहीं हो सकी। अब संभावना है कि साल 2024 में जनगणना होगी।
कितने भारतीयों की जुबान पर है दूसरी भाषा
अब सवाल है कि भारत में दूसरी सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा कौन-सी है, तो आपको बता दें कि भारत में दूसरी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा बांग्ला है, जो कि साल 2011 के आंकड़ों के मुताबिक 9 करोड़ 72 लाख लोगों की जुबान पर है और यह देश की कुल आबादी का 8.3 फीसदी है। बांग्ला प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल, झारखंड, त्रिपुरा, असम, पूर्वी और उत्तर पूर्वी राज्य में बोली जाती है।
यह एक इंडो आर्यन परिवार से संबंधित है, जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जापान और मध्य पूर्व देशों में भी बोली जाती है। आपको बता दें कि भारतीय राष्ट्रगान भी बंगाली भाषा में लिखा गया था।
पढ़ेंः बंगाल का शोक किस नदी को कहा जाता है, जानें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले में पाया जाता है हीरा, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation