भारत का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश मौजूद हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है, जो कि अपने यहां पाए जाने वाले विभिन्न खनिजों के लिए भी जाने जाते हैं। बात खनिजों की हो रही है, तो इसमें तांबा भी प्रमुख खनिज है, जिसका भारत में बड़े स्तर पर उपयोग किया जाता है। भारत के हर घर में आपको कुछ न कुछ तांबे का मिल ही जाएगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश मौजूद हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है, जो कि अपने यहां पाए जाने वाले विभिन्न खनिजों के लिए भी जाने जाते है। बात खनिजों की हो रही है, तो इसमें तांबा भी प्रमुख खनिज है, जिसका भारत में बड़े स्तर पर उपयोग किया जाता है।
अमूमन भारत के हर घर में आपको तांबे के उत्पाद देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में भारत में तांबे की मांग हर समय रहती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

भारत में कहां-कहां मिलता है तांबा
तांबा प्रमुख खनिज धातुओं में से एक है, जिसकी मांग पूरे वर्ष बनी रहती है। हालांकि, यह हर जगह उपलब्ध नहीं है। भारत में तांबा प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में पाया जाता है। यहां से खनिज के रूप में निकले तांबे की देशभर में आपूर्ति की जाती है।
भारत का सबसे बड़ा तांबे का उत्पादक राज्य
भारत में सबसे बड़े तांबे के उत्पादक राज्य की बात करें, तो यह मध्य प्रदेश है। पूरे भारत में सबसे अधिक तांबे का उत्पादन यही होती है। इसके बाद देश के अन्य दो राज्यों का नाम आता है।
राज्य में कितना होता है तांबे का उत्पादन
अब सवाल है कि मध्य प्रदेश में तांबे का कितना उत्पादन होता है, तो आपको बता दें कि केवल मध्य प्रदेश में ही 46 फीसदी तांबे का उत्पादन होता है। यहां तांबे का प्रमुख क्षेत्र बालघाट है, जहां से तांबा खनिज के रूप में प्राप्त होता है।
दूसरा सबसे बड़ा तांबा उत्पादक राज्य
भारत का दूसरा सबसे बड़ा तांबा उत्पादक राज्य राजस्थान है, जो कि 33 फीसदी तांबे का उत्पादन करता है। यहां प्रमुख रूप से खेतड़ी खदान में तांबा पाया जाता है। यहां अलवर और झुनझुनु जिलों में तांबे का उत्पादन होता है।
तीसरा सबसे बड़ा तांबा उत्पादक राज्य
भारत का तीसरा सबसे बड़ा तांबा उत्पादक राज्य झारखंड है, जो कि 21 फीसदी तांबे का उत्पादन करता है। यहां प्रमुख रूप से सिंहभूम क्षेत्र में तांबे का उत्पादन होता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.