भारत एक विशाल देश है, जिसमें 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय अलग-अलग है। सूर्योदय देखना जितना ही ऊर्जावान होता है, उतना ही सूर्यास्त का नजारा आंखों को सुकून देता है।
यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत में सबसे पहले सूर्योदय पूर्वोत्तर में होता है, हालांकि क्या आप जानते हैं कि भारत में कहां सबसे आखिर में सूर्यास्त होता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है। आपको बता दें कि पूर्वोत्तर में स्थित अरूणाचल प्रदेश के अंजा जिले के डोंग शहर में सबसे पहले सूर्योदय होता है। इसे आप इस तरह से समझ सकते हैं कि जब देश में सामान्य तौर पर सरकारी दफ्तर में लोग सुबह 10 बजे पहुंचते हैं, तो उस समय तक इस शहर में आधा दिन हो चुका होता है।
भारत में कहां सबसे आखिर में होता है सूर्यास्त
अब सवाल है कि भारत में सबसे आखिर में कहां सूर्यास्त होता है, तो आपको बता दें कि गुजरात राज्य के कच्छ जिले में गुहार मोती वह जगह है, जहां पूरे भारत में सबसे आखिर में सूर्यास्त होता है।
दो घंटे का होता है अंतर
भारत के पूर्वोत्तर में सूरज जल्दी निकलता है, जबकि पश्चिम में गुजरात में सबसे आखिर में सबसे देर से सूर्यास्त होता है। इसकी प्रमुख वजह पूर्वी और पश्चिमी छोर के बीच देशांतीय अंतर है। इस वजह से दोनों राज्यों के बीच समय में दो घंटे का अंतर देखने को मिलता है।
कैसे होता है सूर्योदय और सूर्यास्त
इसे आसान शब्दों में समझें, तो सूर्योदय तब होता है, जब पृथ्वी का घूर्णन किसी स्थान को सूर्य की ओर ले जाता है। वहीं, सूर्यास्त तब होता है, जब पृथ्वी घूमते हुए उस स्थान को सूर्य से दूर ले जाती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि पृथ्वी पर दिन और रात पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने (पश्चिम से पूर्व) के कारण होता है। वहीं, इससे हमें लगता है कि सूर्य पूर्व दिशा में उगता है और पश्चिम में अस्त होता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःभारत का यह जिला कहलाता है ‘त्योहारों का शहर’, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation