भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसका संविधान 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिनों में बनकर तैयार हुआ था। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाला राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाला राज्य
भारत में सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाले राज्य की बात करें, तो यह उत्तर प्रदेश है, जो कि देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें
राज्य में कितनी हैं विधानसभा सीटें
अब बात करते हैं कि राज्य में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 404 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से 403 निर्वाचित सदस्य और 1 मनोनित सदस्य के लिए है।

प्रदेश में कुल कितनी हैं लोकसभा और राज्यसभा सीटें
उत्तर प्रदेश लोकसभा और राज्यसभा में भी महत्वपूर्ण भागीदार है। यहां लोकसभा से कुल 80 सीटें और राज्यसभा से कुल 31 सीटें हैं।
सबसे अधिक जिले वाला राज्य है उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यह चार संभाग में विभाजित है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड है। उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले की बात करें, तो यह बलिया, सबसे दक्षिणी जिले की बात करें, तो यह सोनभद्र, सबसे उत्तरी जिले की बात करें, तो यह सहारनपुर है। वहीं, सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे संपन्न जिला कौन-सा है, जानें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाला जिला कौन-सा है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation