Surya Grahan 2025: नए साल में इस दिन लग रहा है सूर्य और चंद्र ग्रहण, यहां देखें समय और तिथि
Surya Grahan 2025: साल 2025 चार ग्रहण लेकर आ रहा है। इस वर्ष में दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण लग रहे हैं। इनमें से एक ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। कब लग रहा है यह ग्रहण और क्या रहेगा समय, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
Surya Grahan 2025 Time and Date: ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है। साथ ही, भारत में इसका धार्मिक महत्त्व भी है। क्योंकि, भारत में इसे सूतक काल से जोड़कर देखा जाता है। इस कड़ी में साल 2025 में कुल चार ग्रहण लग रहे हैं।
ये सभी ग्रहण अलग-अलग समय और तारीख पर लग रहे हैं। खास बात यह है कि चार ग्रहणों में से एक ग्रहण भारत में भी देखने को मिलेगा। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि 2025 कब और कितने बजे ग्रहण लग रहा है। इस लेख में हम इससे संबंधी पूरी जानकारी जानेंगे।
Surya Grahan 2025 Mein Kab Hain: इस बार दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण
नए साल में खगोलीय दुनिया में कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिसमें से दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं।
Grahan 2025 In India: इस दिन लगेगा साल का पहला ग्रहण
साल का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो कि 14 मार्च को लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक, यह सुबह 10 बजकर 39 मिनट 3 सेकेंड से शुरू होकर 2 बजकर 18 मिनट 2 सेकेंड पर समाप्त होगा। हालांकि, यह भारत में नही दिखेगा। यह ग्रहण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी व दक्षिणी अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा।
Surya Grahan 2025 Date and Time: इस दिन लगेगा दूसरा ग्रहण
साल का दूसरा ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो कि 29 मार्च, 2025 को लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक, यह 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होकर 6 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं लगेगा। यह ग्रीनलैंड, आइसलैंड, पश्चिमी रूस और यूरोप में देखा जा सकता है।
Grahan 2025 Time and Date: इस दिन लगेगा तीसरा ग्रहण
साल का तीसरा ग्रहण, चंद्र ग्रहण होगा, जो कि एक पूर्ण ग्रहण होगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को रात 9 बजकर 56 मिनट 8 सेकेंड पर शुरू होगा और आधी रात में एक बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। भारत के अलावा इस ग्रहण को अंटार्कटिका, एशिया, यूरोप और हिंद महासागर में भी देखा जा सकता है।
इस दिन लगेगा चौथा ग्रहण
साल 2025 का ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा, जो कि 21-22 सितंबर के बीच लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और तड़के 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, हालांकि यह पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया और न्यूजीलैंड में देखा जा सकता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.