दुनिया के हर देश में शिक्षा का महत्त्व है। क्योंकि, शिक्षा समाज और व्यक्ति के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी विकसित करती है। साथ ही, शिक्षा प्राप्त करने बाद व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होता है और वह एक बेहतर समाज का निर्माण करता है।
शिक्षा एक तरफ आर्थिक विकास में अपना महत्त्व रखती है, तो दूसरी तरफ यह सामाजिक समानता को भी बनाए रखती है। इस लेख में हम दुनिया के 10 सबसे पढ़े-लिखे देशों के बारे में जानेंगे।
दुनिया का सबसे पढ़ा-लिखा देश
दुनिया के सबसे पढ़े-लिखे देश की बात करें, तो यह दक्षिण कोरिया देश है। यहां करीब 69 फीसदी लोग पढ़े-लिखे हैं। दक्षिण कोरिया में तकनीक पर अधिकांश ध्यान दिया जाता है।
दूसरे स्थान पर यह देश
विश्व में पढ़ाई-लिखाई के मामले में कनाडा दूसरे स्थान पर है। यहां के करीब 67 फीसदी लोगों के पास टर्शरी डिग्रियां मौजूद हैं। साथ ही, यहां एक अच्छी शैक्षणिक व्यवस्था मौजूद है।
तीसरे स्थान पर है यह देश
दुनियाभर में जापान अपनी तकनीक के लिए जाना जाता है। यहां के करीब 65 फीसदी लोगों के पास टर्शरी डिग्रियां मौजूद हैं। यहां के लोग विज्ञान और तकनीक पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं।
चौथा सबसे पढ़ा-लिखा देश
दुनिया का चौथा सबसे पढ़ा-लिखा देश आयरलैंड है। यहां के करीब 63 फीसदी लोग पढ़े-लिखे हैं। इसकी प्रमुख वजह की बात करें, तो यहां की सरकार कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अधिक निवेश करती है।
पांचवा सबसे पढ़ा-लिखा देश
रूस देश विज्ञान और तकनीक पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है। यहां के करीब 62 फीसदी लोग पढ़े-लिखे हैं।
छठा सबसे पढ़ा-लिखा देश
दुनिया का छठा सबसे पढ़ा-लिखा देश लग्जमबर्ग है। यहां के करीब 60 फीसदी लोगों के पास डिग्रियां मौजूद हैं। यहा एक छोटा और अमीर देश भी है। ऐसे में यहां शिक्षा के उच्च मानक तय होने के साथ शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाता है।
सातवां सबसे पढ़ा-लिखा देश
दुनिया का सातवां पढ़ा-लिखा देश लिथुआनिया है। यहां के करीब 58 फीसदी लोग डिग्री रखते हैं। यह देश यूरोप में बाल्टिक सागर के किनारे स्थित है।
आठवां सबसे पढ़ा-लिखा देश
दुनिया का आठवां सबसे पढ़ा-लिखा देश यूनाइटेड किंगडम है। यहां के करीब 57 फीसदी लोगों के पास टर्शरी डिग्रियां मौजूद हैं। यूके में शिक्षा का स्वर्णिम इतिहास रहा है। आज भी यहां के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए अलग-अलग देशों से छात्र पहुंचते हैं।
दुनिया का नौंवा सबसे पढ़ा-लिखा देश
दुनिया का नौंवा सबसे पढ़ा-लिखा देश नीदरलैंड्स है। यहां के करीब 56 फीसदी लोगों के पास टर्शरी डिग्रियां मौजूद हैं। यह देश शोध और विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है।
दुनिया का 10वां सबसे पढ़ा-लिखा देश
दुनिया का 10वां सबसे पढ़ा-लिखा देश नॉर्वे है। इस देश की गिनती दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में भी होती है। यहां के करीब 56 फीसदी लोग पढ़े-लिखे हैं।
पढ़ेंः Important Days in December 2024: दिसंबर के सभी महत्त्वपूर्ण दिनों की लिस्ट, यहां देखें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation