जमीन के नीचे बहती हैं दुनिया की ये 7 नदियां

आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी नदियों के बारे में बताएंगे जो असल में जमीन के नीचे बहने के लिए जानी जाती हैं। 

May 5, 2025, 17:56 IST
जमीन के नीचे बहने वाली नदियां
जमीन के नीचे बहने वाली नदियां

दुनिया में बहने वाली अनेको नदियां अपनी विशेष पहचान रखती हैं। लेकिन, आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी नदियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऊपर नहीं बल्कि जमीन के नीचे बहने के लिए जानी जाती हैं। दुनिया में बहने वाली नदियां सामाजिक, आर्थिक और हमारे देश में तो, पौराणिक महत्व भी रखती हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी नदियों के बारे में बताएंगे जो जमीन के नीचे बहने के लिए जानी जाती हैं। 

जमीन के नीचे बहने वाली नदियां

रियो सीक्रेटो नदी, मैक्सिको 

मैक्सिको में प्लाया डेल कारमेन शहर के बाहरी इलाके में 38 किलोमीटर की गुफा के अंदर बहने वाली नदी रियो सीक्रेटो के नाम से जानी जाती है। इस नदी के लगभग 10 प्रतिशत हिस्से का उपयोग इकोटूरिज्म के लिए किया जाता है। 

लबौइच नदी, फ्रांस 

लबौइच नदी की खोज साल 1906 में हुई थी। इस नदी को देखने के लिए हर साल अप्रैल और नवंबर में काफी संख्या में टूरिस्ट आते रहते हैं। यह यूरोप की सबसे लंबी जमीन में बहने वाली नदियों में से एक है। 

मोहावी नदी, कैलिफोर्निया 

मोहावी नदी कैलिफोर्निया में पूर्वी सैन बर्नार्डिनो पर्वत और मोजावे रेगिस्तान में बहती है। जमीन पर यह नदी ज्यादातर समय में सूखी ही बहती है। 

मिस्ट्री रिवर, इंडियाना

अमेरिका के इंडियाना में मिस्ट्री रिवर के नाम से एक नदी जानी जाती है। यह अमेरिका की सबसे लंबी अंडरग्राउंड नदियों में से एक है, जिसे साल 1940 के बाद सरकार ने आम लोगों के लिए खोला था। 

पर्टो प्रिंसेसा नदी, फिलीपींस 

5 मील लंबी यह नदी जमीन के नीचे गुफाओं के रास्ते होकर गुजरती है, जिसके बाद समुद्र में मिल जाती है।   फिलीपींस के दक्षिण - पश्चिमी भाग में मौजूद पर्टो प्रिंसेसा नदी यूनेस्को की विश्व धरोहर की लिस्ट में शुमार है। जिस क्षेत्र में यह नदी बहती है वहां की जैव विविधता को बनाएं रखने के लिए यहां एक दिन में सिर्फ 600 लोगों को जाने की अनुमति है। 

पुंकवा नदी, चेक गणराज्य 

चेक गणराज्य में मौजूद पुंकवा नदी की खोज साल 1723 में हुई थी, लेकिन यहां लोगों की आवाजाही साल 1909 तक बंद थी। इस नदी की लंबाई लगभग 30 किलोमीटर है, जिसका ज्यादातर हिस्सा जमीन के नीचे होकर गुजरता है। 

रियो कैमू नदी, पोर्टो रिको 

रियो कैमू नदी पोर्टो रिको में मौजूद है, जो कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी जमीन के नीचे से बहने वाली नदियों में शामिल है। यह नदी एक लाख साल पुरानी गुफाओं से होकर बहती है।

आपको बताते दें कि दुनिया में ऐसी बहुत-सी नदियां हैं, जो जमीन के नीचे बहती हैं।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News