उत्तर प्रदेश के इन जिलों को मिली नई ई-बसों की सौगात, देखें किराया और बसों का रूट
उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 120 नई ई-बसों की सौगात दी है. लखनऊ, अयोध्या, मुरादाबाद और अलीगढ़ जैसे प्रमुख जिलों में ये आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक सफर मिल सके. इन बसों के रूट्स प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए, प्रदूषण को कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने का काम करेंगे. ये नई बसें राज्य के प्रमुख जिलों में बेहतर परिवहन व्यवस्था और एक दूसरे से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चलाई जाएगी.
यूपी की योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को इलेक्ट्रिक बसों की नई सौगात दी है, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुधारने की योजना के तहत 120 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रही है. नई बसों के चलाये जाने की घोषणा 18 सितंबर को योगी सरकार के एक अधिकारी द्वारा की गई.
एक सरकारी बयान में कहा गया, "इन बसों को पहले से मंजूर की गई 100 बसों के साथ जोड़ा जाएगा, जो जल्द ही सड़कों पर दौड़ेंगी, क्योंकि टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है." बता दें कि ये नई बसें राज्य के प्रमुख जिलों में बेहतर परिवहन व्यवस्था और एक दूसरे से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चलाई जाएगी.
यह भी देखें:
अब यूपी के इस शहर में भी खेला जायेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, तैयारियां जोरों पर
प्लेन नहीं, पानी की इस जहाज से गोलमेज़ सम्मेलन के लिए लंदन गए थे गांधी जी, जानें नाम
वाराणसी को पीछे छोड़, यूपी का यह शहर बना पर्यटकों की पहली पसंद, देखें टॉप 5 शहरों की लिस्ट
किन जिलों को मिलेंगी नई ई-बसें?
ये इलेक्ट्रिक बसें प्रमुख जिलों में बेहतर परिवहन सुविधा के लिए चलाई जाएँगी. जिनमें मुरादाबाद और अलीगढ़ को 30-30 बसें, जबकि लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर को 20-20 बसें मिलेंगी.
बसों को आधुनिक सुविधाओं और उन्नत तकनीक से लैस किया जाएगा ताकि यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव हो सके. ये ई-बसें राज्य में प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से पर्यावरणीय रूप से भी अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देंगी.
UP e-Bus नई बसों का क्या है रूट:
लखनऊ में, अवध बस स्टेशन से लेकर नए बाराबंकी स्टेशन के बीच 20 बसें चलेंगी. वहीं अयोध्या में 20 बसें विभिन्न रूट्स पर चलेंगी.
बता दें कि अयोध्या-लखनऊ रूट के लिए चार, अयोध्या-गोरखपुर (4), अयोध्या-प्रयागराज-गोंडा (6) बसें चलाई जाएँगी.
अयोध्या-सुल्तानपुर-वाराणसी:
नई इलेक्ट्रिक बसें वाराणसी को रामनगरी अयोध्या को भी जोड़ेगी, अयोध्या-सुल्तानपुर-वाराणसी रूट के लिए 6 बसें चलाई जाएँगी, जिससे प्रदेश के दो प्रमुख शहरों के बीच परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी.
ये है इलेक्ट्रिक बसों का रूट:
यहां आप नए ई-बसों के रूट की जानकारी देख सकते है, जो जल्द ही उत्तर प्रदेश की सड़कों पर दौड़ेंगी:
| शहर | बसों का रूट | बसों की संख्या |
| लखनऊ | नए बाराबंकी स्टेशन और अवध बस स्टेशन के बीच | 20 |
| अयोध्या | अयोध्या-लखनऊ | 4 |
| अयोध्या-गोरखपुर | 4 | |
| अयोध्या-प्रयागराज-गोंडा | 6 | |
| अयोध्या-सुल्तानपुर-वाराणसी | 6 |
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के 8 रेलवे स्टेशनों को मिले नए नाम, यहां देखें सभी नाम
कब से दौड़ेंगी बसें:
योगी सरकार की योजना के तहत 120 नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है. सरकारी बयान के अनुसार, इन बसों के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी. हालांकि, सटीक तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है ताकि बसें जल्द से जल्द चालू हो सकें.
कितना होगा किराया ?
अभी तक नई ई-बसों के किराए को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. किराया बसों के संचालन शुरू होने के समय या उसके करीब स्पष्ट किया जाएगा. आमतौर पर, किराया रूट की दूरी और सरकारी नीतियों के आधार पर तय किया जाता है.
पर्यावरणीय परिवहन की दिशा में बड़ा कदम:
पहले, यूपी सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में अपने मौजूदा 11,238 बसों के बेड़े का 45% हिस्सा इलेक्ट्रिक बसों से बदलने की योजना की घोषणा की थी. इस योजना के तहत ये नई 120 बसों का बेड़ा भी शामिल है. यह पहल राज्य की स्थायी विकास और स्वच्छ परिवहन समाधान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
यह भी देखें:
दुनिया के 10 सबसे कम IQ वाले देश, भारत का एक पड़ोसी भी शामिल
NPS Vatsalya Scheme: लाभ, पात्रता, जरुरी डॉक्यूमेंट और आवेदन प्रक्रिया की सभी डिटेल्स यहां देखें
Chandrayaan-4: कब लांच होगा चंद्रयान-4, बजट सहित जानें ISRO का पूरा प्लान
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.