NPS Vatsalya Scheme: लाभ, पात्रता, जरुरी डॉक्यूमेंट और आवेदन प्रक्रिया की सभी डिटेल्स यहां देखें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में एनपीएस वात्सल्य योजना (NPS Vatsalya Scheme) को लांच किया, जो बच्चों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अमल में लायी गयी है. NPS वात्सल्य योजना, राष्ट्रीय पेंशन स्कीम का एक विस्तारित रूप है. इस योजना के तहत बच्चों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से एक अहम पहल की गयी है. सरकार ने निवेश के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है. चलिये इस योजना के बारें में विस्तार से जानते है.
NPS Vatsalya Yojana: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में एनपीएस वात्सल्य योजना (NPS Vatsalya Scheme) को लांच किया, जो बच्चों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अमल में लायी गयी है. इस नई योजना में निवेश के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया गया. साथ ही इस योजना की बेहतर समझ के लिए एक बुकलेट भी जारी की गयी.
इस स्कीम के तहत नाबालिग सब्सक्राइबर्स को परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) कार्ड दिए जाएंगे. चलिये इस योजना के बारें में विस्तार से समझते है. यह एनपीएस की तरह ही काम करता है, जो लोगों को उनके करियर के दौरान योगदान देकर रिटायरमेंट फंड बनाने में मदद करता है.
यह भी देखें:
चंद्रयान-4 लायेगा चांद की मिट्टी, कब होगा लांच, बजट सहित जानें ISRO का पूरा प्लान
NPS Vatsalya Scheme Kya hai? NPS वात्सल्य योजना:
NPS वात्सल्य योजना, राष्ट्रीय पेंशन स्कीम का एक विस्तारित रूप है. इस योजना के तहत बच्चों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से एक अहम पहल की गयी है. सरकार ने निवेश के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है. जिसके माध्यम से आप अपने बच्चे का एनपीएस अकाउंट ओपन कर सकते है.
NPS वत्सल्या योजना हाई लाइट्स:
| योजना का नाम | NPS वत्सल्या योजना |
| किसने लांच किया | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण |
| लांच की तारीख | 18 सितंबर 2024 |
| योजना की घोषणा | 2024-25 का केंद्रीय बजट |
| लक्षित वर्ग | देशभर में जरूरतमंद बच्चे (नाबालिग) |
| न्यूनतम जमा राशि | ₹1000 |
| उद्देश्य | माता-पिता और अभिभावकों द्वारा दीर्घकालिक निवेश के माध्यम से नाबालिग बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करना. |
| प्रबंधन | पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) |
क्या है निवेश का तरीका:
वात्सल्य योजना माता-पिता को अपने बच्चे के पेंशन फंड में योगदान करने की अनुमति प्रदान करता है. जो उन्हें भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगा. बता दे कि इसकी घोषणा 2024-25 के केंद्रीय बजट परिदृश्य में की गई थी.
NPS वत्सल्या योजना के कौन है पात्र:
- आयु सीमा: यह योजना नाबालिग बच्चों (18 वर्ष से कम आयु) के लिए है.
- अभिभावक/माता-पिता की भागीदारी: माता-पिता या कानूनी अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के लिए NPS वत्सल्या अकाउंट खोल सकते हैं और उसका प्रबंधन कर सकते हैं.
- भारतीय नागरिक: यह योजना उन भारतीय नागरिकों के लिए है जो अपने बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए दीर्घकालिक निवेश करना चाहते हैं.
नोट: बता दें कि जब बच्चा 18 वर्ष का हो जाएगा, तब खाता उसके नियंत्रण में आ जाएगा.
कितना है सालाना औसत रिटर्न:
इस योजना के तहत सालाना औसत रिटर्न 14% है. यदि तीन साल के बच्चे के लिए आप हर महीने ₹15,000 का निवेश 15 साल तक करते हैं, और इस पर 14% वार्षिक रिटर्न मिलता है, तो 15 साल बाद यह राशि लगभग ₹91.93 लाख हो जाएगी.
कौन से डाक्यूमेंट्स है जरुरी:
- अभिभावक के लिए पहचान का प्रमाण: (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- पते का प्रमाण: (कोई भी आधिकारिक दस्तावेज़ जो वर्तमान पते की पुष्टि करता है)
- नाबालिग के लिए आयु का प्रमाण
- नाबालिग के लिए पहचान प्रमाण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- फोटो
योजना के लिए कैसे करें आवेदन:
- eNPS पोर्टल पर जाएं: enps.nsdl.com या nps.kfintech.com पर विजिट करें.
- नया अकाउंट: "Registration" विकल्प चुनें.
- डिटेल्स भरें: पैन नंबर, आधार कार्ड या मोबाइल नंबर का उपयोग करके जानकारी भरें.
- KYC प्रक्रिया: आपके बैंक से KYC प्रक्रिया पूरी होगी.
- PRAN नंबर: पंजीकरण के बाद आपको स्थायी रिटायरमेंट खाता संख्या (PRAN) दी जाएगी.
- न्यूनतम जमा राशि: न्यूनतम ₹1000 से खाता शुरू करें.
NPS Vatsalya Calculator एनपीएस वात्सल्य कैलकुलेटर:
इस योजना के तहत, यदि माता-पिता 18 वर्षों तक ₹10,000 का वार्षिक योगदान करते हैं. इस अवधि के अंत तक, 10% की अपेक्षित रिटर्न दर (आरओआर) पर, निवेश लगभग ₹5 लाख के कोष में बढ़ने का अनुमान है. यदि निवेशक 60 वर्ष की आयु तक पहुंचने तक निवेश जारी रखता है, तो रिटर्न की विभिन्न दरों के आधार पर अपेक्षित राशि काफी भिन्न हो सकती है. 10% RoR पर, कॉर्पस लगभग ₹2.75 करोड़ तक पहुंच सकता है.
📊 Your Pension Potential with #NPSVATSALYA
— PIB in Chandigarh (@PIBChandigarh) September 18, 2024
• Annual Contribution: ₹10,000
• Investment Duration: 18 years
• Expected Corpus at 18: ₹5 lakh @10% RoR
Expected Corpus at 60:@10% RoR: ₹2.75 Cr@11.59%* RoR: ₹5.97 Cr@12.86%# RoR: ₹11.05 Cr
Start your investment today! pic.twitter.com/S7pt00MuT2
किन बच्चों का अकाउंट नहीं खुल सकता:
इस योजना के तहत उन बच्चों का अकाउंट नहीं खुल सकता, जिनके नाम से पहले से ही एनपीएस अकाउंट है, साथ ही ऐसे उन बच्चों का भी अकाउंट नहीं खिल सकता जिनके पास आवशयक दस्तावेज नहीं है.
यह भी देखें:
eShram Card: क्या है ई-श्रम कार्ड? लाभ, पात्रता और ऑनलाइन अप्लाई की सभी डिटेल्स यहां देखें
उत्तर प्रदेश के इन जिलों को मिली नई ई-बसों की सौगात, देखें किराया और बसों का रूट
नाबालिगों के लिए #NPSVatsalya की शुरुआत!
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) September 18, 2024
अपने बच्चे को #GiftofCare दें, जीवन की बेहतर शुरुआत एक स्मार्ट निवेश योजना के साथ जो उनके साथ बढ़ती जाती है। आज ही उनका भविष्य सुरक्षित करना शुरू करें! #PensionkiGullak #100DaysOfAchievements pic.twitter.com/pnTAidE002
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.