उत्तर प्रदेश भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। पूरे भारत के क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।
भारत का यह राज्य कृषि के क्षेत्र में सबसे अधिक योगदान देता है, जो कि 17 फीसदी से अधिक है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना भी होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे पश्चिमी जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला कौन-सा है, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले और मंडल हैं
उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति की बात करें, तो राज्य की पूर्व से पश्चिम तक लंबाई 650 किलोमीटर और उत्तर से दक्षिण तक की चौड़ाई 240 किलोमीटर है। इसके साथ ही प्रदेश कुल आठ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से अपनी सीमा साझा करता है। प्रदेश में कल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं।
इसके अलावा यहां पांच विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 59163 ग्राम पंचायत, 437 नगर पंचायत, 350 तहसील(2018), 198 नगर पालिका परिषद्(2018), 8135 न्याय पंचायत, 821 क्षेत्र पंचायत, 822 सामुदायिक विकास खंड और चार संभाग हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो क्षेत्रफल के हिसाब से लखीमपुर खीरी सबसे बड़ा जिला है, जिसका कुल क्षेत्रफल 7680 वर्ग किलोमीटर है, जबकि हापुड़ सबसे छोटा जिला है। इसका कुल क्षेत्रफल 660 वर्ग किलोमीटर है।
उत्तर प्रदेश का सबसे पश्चिमी जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे पश्चिमी जिले की बात करें, तो यह शामली जिला है। यह जिला सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बागपत के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसके अलावा यह हरियाणा राज्य के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। शामली पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आता है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक विकसित है, जबकि पूर्वी और बुंदेलखंड क्षेत्र की गिनती सबसे कम विकसित क्षेत्रों में होती है।
हालांकि, अगले कुछ वर्षों में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से इन क्षेत्रों को विकसित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला कौन-सा है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation