जानें दुनिया के किन देशों में नहीं चलती है ट्रेन
रेल नेटवर्क यातायात का पुराना साधन है, जो सदियों से लोगों व सामान को उनकी मंजिलों तक पहुंचाता आ रहा है। भारतीय रेलवे एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे रेल नेटवर्क है। हालांकि, दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं, जहां रेल नेटवर्क नहीं है।
यदि इतिहास के पन्नों को उठाकर देखें, तो रेल नेटवर्क दुनिया के सबसे पुराने यातायात के साधनों में से एक है। इसका इतिहास छठवी सदी ई.पू. का बताया जाता है। वहीं, शुरुआत में इसका प्रयोग खदानों में किया जाता था। हालांकि, समय के साथ-साथ हुए परिवर्तन और स्टीम इंजन की खोज के बाद इसका उपयोग व्यावसायिक तौर पर भी किया जाने लगा, जिससे दुनिया को यातायात के रूप में रेलवे का साधन मिला। भारत में सबसे पहली ट्रेन 1853 में ब्रिटिश द्वारा चलाई गई थी। बाद में भारत ने रेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए इसे पूरे भारत में फैलाया, जिसके बाद यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बन गया। आज कई देशों में रेल नेटवर्क है, जहां सुपरफास्ट ट्रेनें चल रही हैं। हालांकि, आज भी कई ऐसे देश हैं, जहां आपको रेल नेटवर्क देखने को नहीं मिलेगा। किन देशों में नहीं चलती है ट्रेन, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
अंडोरा
यह यूरोप का छठा सबसे छोटा देश है। वहीं, दुनिया में यह 16वें नंबर पर सबसे छोटे देश के रूप में जाना जाता है। इसकी राजधानी अंडोरा ला वेल्ला है, जो कि यूरोप की सबसे ऊंची राजधानी है। यह समुद्र तल से 2,356 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से नजदीकी रेलवे स्टेशन फ्रांस में है, जहां तक एक बस द्वारा पहुंचा जाता है।
भूटान
दक्षिण एशिया में स्थित भूटान में भी रेल नेटवर्क मौजूद नहीं है। हालांकि, भविष्य में इसे रेल नेटवर्क के साथ जोड़ने पर विचार किया जा रहा है, जिससे यहां के लोगों को रेलगाड़ी की सुविधा मिल सके।
सिपरस
सिपरस में वर्तमान में रेल नेटवर्क नहीं है। हालांकि, यहां 1905 से 1951 के बीच रेलवे का संचालन होता था। लेकिन, वित्तीय संकट की वजह से यहां रेल नेटवर्क को बंद करना पड़ा।

पूर्वी तिमोर
पूर्वी तिमोर में कभी भी रेल नेटवर्क नहीं रहा है। यहां पर यातायात के साधनों में रोड ही प्रमुख है। हालांकि, रोड नेटवर्क भी अच्छी हालत में नहीं बताया जाता है।
गिनी-बिसाऊ
गिनी-बिसाऊ पश्चिमी अफ्रिका में स्थित है। यहां यातायात के लिए प्रमुख रूप से रोड का ही इस्तेमाल किया जाता है। गिनी-बिसाऊ ने साल 1998 में पुर्तगाल के साथ रेल नेटवर्क के लिए भी समझौता किया था।
आइसलैंड
आइसलैंड में रेल नेटवर्क है, जिनकी संख्या तीन है। हालांकि, इसमें से एक भी सार्वजनिक नहीं है। यही वजह है कि यहां के आम लोगों के पास रेल नेटवर्क की सुविधा नहीं है।
इन देशों में नहीं है रेल नेटवर्क
| संख्या | देश |
| 1. | अंडोरा |
| 2. | भूटान |
| 3. | सिपरस |
| 4. | पूर्वी तिमोर |
| 5. | गिनी-बिसाऊ |
| 6. | आईसलैंड |
| 7. | कुवैत |
| 8. | किब्या |
| 9. | मकाऊ |
| 10. | माल्टा |
| 11. | मार्शल आइलैंड |
| 12. | मॉरिशस |
| 13. | माइक्रोनेशिया |
| 14. | नाइजर |
| 15. | ओमान |
| 16. | कतर |
पढ़ेंः Indian Railways: जानें कौन सी हैं भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.