Land of Midnight Sun: हम सभी को एक सामान्य मौसम और दिनचर्या की आदत पड़ गई है, जैसे की धरती पर सूरज का एक ही समय पर उदय और अस्त होना। हालांकि दुनिया में सूर्य अलग-अलग समय पर निकलता है। भारत और अन्य देशों की घड़ी में काफी अंतर है। भारत के मुकाबले अमेरिका में सूर्य अलग समय पर उगता है। सिर्फ इतना ही नहीं अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में सूर्योदय के समय में काफी अंतर पाया जाता है।
दुनिया के अलग-अलग देशों में दिन भी अलग होता है। कहीं दिन छोटे होते हैं, तो कहीं रातें लंबी होती है। वैसे तो हम सभी को एक नियमित दिनचर्या की आदत है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यूरोपीय महाद्वीप में एक ऐसा भी देश है, जहां केवल 40 मिनट की रातें होती है। इस देश में आधी रात के बाद सूर्य डूबता है और फिर कुछ ही देर में सुबह हो जाती है।
आकर्षन का केंद्र
आधी रात को सूरज का निकलना (Land of the Midnight Sun) ही इसे आकर्षक बनाता है। इसकी सूंदरता ने सभी का मन अपनी ओर आकर्षित किया है। इस शहर को "आधी रात के सूर्य की भूमि" का शानदार खिताब मिला है। आधी रात का सूर्य, एक ऐसी घटना है जिसमें सूर्य आधी रात को भी दिखाई देता है, आर्कटिक सर्कल के पास चुनिंदा क्षेत्रों में देखा जाने वाला एक दुर्लभ नज़ारा है।
किस देश को “आधी रात के सूरज की भूमि” के रूप में जाना जाता है?
नॉर्वे को “आधी रात के सूरज की भूमि” के रूप में जाना जाता है। यूरोप के सबसे उत्तरी छोर पर स्थित, नॉर्वे का एक हिस्सा आर्कटिक सर्कल के अंदर आता है, जहां गर्मियों के महीनों के दौरान आधी रात को सूरज निकलता है। मई के अंत से जुलाई तक, नॉर्वे के कुछ क्षेत्र सूरज की चमक में डूबे रहते हैं।
40 मिनट की होती है रात
नॉर्वे, यूरोप का एक बेहद ही खूबसूरत देश है, जो आर्कटिक सर्किल में स्थित है और यहां की सबसे बड़ी खासियत है आधी रात में सूर्य का निकलना। मई से जुलाई जहां भारत में गर्मी चरम पर रहती है, वहीं उस दौरान नॉर्वे में सूर्य कभी नहीं डुबता है। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि यहां रात 12:43 बजे सूर्य डूबता है और थिक 40 मिनट बाद यानी 1:30 बजे वापस से सूर्योदय हो जाता है। यही कारण है कि नॉर्वे को 'लैंड ऑफ मिडनाइट सन' कहा जाता है।
क्यों कहते हैं 'लैंड ऑफ मिडनाइट सन'
नॉर्वे को 'लैंड ऑफ मिडनाइट सन' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां मई से जुलाई तक अधिकतम सूर्योदय ही रहा है और करीब 76 दिनों तक रात 12:43 बजे केवल 40 मिनट के लिए ही सूरज डूबता है। हालांकि आप इस बात से भी हैरान हो सकते हैं, कि बिना सूर्यास्त के भी यह देश बेहद ही ठंडा है। बर्फ से ढके पहाड़ और ग्लेशियर इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। नॉर्वे की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था टूरिज्म से आती है, जो इसे एक अमीर देश बनाती हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation