उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है कैफी आजमी नगर, जानें

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। साथ ही, यहां का समृद्ध इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को हम कैफी आजमी नगर के रूप में जानते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

Oct 30, 2024, 17:38 IST
यूपी में कैफी आजमी नगर
यूपी में कैफी आजमी नगर

भारत के उत्तर में स्थित जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है।

साथ ही, यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है।

भारत के इस प्रदेश के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को कैफी आजमी नगर के रूप में भी जानते हैं, यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख में हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश के कुल जिले 

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। वहीं, यहां 351 तहसील, 17 नगर निगम, 826 सामुदायिक विकास खंड, 28 विकास प्राधिकरण,  5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 80 लोक सभा, 31 राज्य सभा और 404 विधानसभा सीटें हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य का गठन

उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को किया गया था। पहले यहां कौशल और पांचाल साम्राज्य हुआ करते थे। बाद में यहां शर्कियों का शासन हुआ और यहां जौनपुर बसाया गया। बाद में यहां मुगल पहुंचे इसके पास अवध सूबा बना।

वहीं, जब यहां ब्रिटिश पहुंचे, तो उन्होंने अवध के साथ में उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया। बाद में इसे अवध के साथ जोड़ा गया और यह संयुक्त प्रांत बना। देश आजाद हुआ और इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 

किस जिले को कहा जाता है कैफी आजमी नगर

अब सवाल है कि यूपी के किस जिले को कैफी आजमी नगर कहा जाता है, तो आपको बता दें कि आजमगढ़ जिले को हम कैफी आजमी नगर के रूप में जानते हैं। दरअसल, कैफी आजमी एक प्रसिद्ध उर्दू शायर थे, जिनका संबंध इस जिले से था। ऐसे में इस जिले को हम कैफी आजमी नगर के रूप में जानते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए पर लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News