भारत का राजस्थान राज्य राजाओं का गढ़ रहा है। यही वजह है कि इस स्थान को राजाओं का स्थान कहा जाता है। देश का यह राज्य अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में विख्यात है।
यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। इसके अतिरिक्त, यहां मौजूद गांव राजस्थान की परंपरा को जीवित रखने में मदद कर रहे हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं राजस्थान का कौन-सा जिला सर्वाधिक गांव वाला जिला है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत का सबसे बड़ा राज्य
राजस्थान राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य कुल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। राज्य की राजधानी जयपुर है और राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को किया गया था।
राजस्थान में कुल कितने जिले हैं
राजस्थान में पहले 50 जिले हुआ करते थे। हालांकि, बाद में इसमें परिवर्तन हुआ और अब कुल जिलों की संख्या 41 हो गई है। ये सभी जिले कुल 7 संभागों का हिस्सा हैं।
राजस्थान का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है, जिसे गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, सबसे छोटा जिला दूदू है।
राजस्थान का सर्वाधिक गांव वाला जिला
अब सवाल है कि राजस्थान का सर्वाधिक गांव वाला जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह श्रीगंगानगर जिला है।
जिले में कितने हैं गांव
श्रीगंगानगर जिले में कुल 336 ग्राम पंचायत हैं, जिनमें 16 ग्राम पंचायतों को मंजूरी दी गई है और 54 ग्राम पंचायतों में फेरबदल किया गया है।
क्या है श्रीगंगानगर का इतिहास
शहर का इतिहास उठाकर देखें, तो 15वीं शताब्दी में राव बीका द्वारा बीकानेर शहर की स्थापना करने के बाद श्रीगंगानगर को इस रियासत का हिस्सा बनाया गया। इसे पहले रामनगर या रामु की ढाणी के रूप में जाना जाता था।
वहीं, आधुनिक श्रीगंगानगर शहर की स्थापना बीकानेर का महाराज गंगा सिंह द्वारा की गई थी। उन्होंने शहर को सुनियोजित रूप से बसाने के लिए गंग नहर का निर्माण करवाया, जिसके तहत पंजाब और हिमाचल प्रदेश से पानी लाकर इस क्षेत्र में सिंचाई की गई।
नगर की योजना पेरिस की नगर योजना से प्रभावित है। इसके तहत यहां आवासीय ब्लॉक और एक वाणिज्यिक क्षेत्र बनाया गया था।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation