उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। इसके साथ ही यह देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य भी है।
साल 2011 में यहां की आबादी 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। वर्तमान में यहां जनसंख्या का आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है। भारत का यह राज्य विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला राज्य है।
यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले का संबंध छतर मंजिल से है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 351 तहसील और 17 नगर निगम हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
उत्तर प्रदेश के किस जिले में है छतर मंजिल
अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में छतर मंजिल मौजूद है। आपको बता दें कि छतर मंजिल उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में मौजूद है।
क्या है छतर मंजिल का महत्त्व
अब हम यह जान लेते हैं कि छतर मंजिल का महत्त्व क्या है, तो आपको बता दें कि छतर मंजिल लखनऊ की प्रमुख एतिहासिक इमारतों में शामिल है। इसका निर्माण नवाब सआदत अली खां द्वारा 1798 से 1814 के बीच अपनी माता छतर कूंवर के नाम पर करवाया गया था।
यह एक दो मंजिल इमारत है, जिसके सबसे ऊपर सुनहरी छतरी है, जो कि दूर से देखी जाती है। इस छतरी के कारण ही इसे छतर मंजिल नाम से जाना जाता है। वर्तमान में यहां केंद्रीय औषधीय अनुसंधान संस्थान का कार्यालय है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले का मुगल घाट से है संबंध, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation