भारत के उत्तर में यदि प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी आता है। क्योंकि, भारत का यह राज्य आर्थिक, भौगोलिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य है। यह राज्य देश का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है।वहीं, यहां के हर जिले की अपनी खासियत है।
यही वजह है कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यहां पर हर जिले को खास पहचान दी गई है। इसके तहत सरकार की ओर से साल 2018 की एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत जिलों में संबंधित उत्पादों की पहचान की गई है।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला बांसुरी के लिए जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘हींग’ के लिए है मशहूर, जानें
सबसे अधिक जिले वाला राज्य
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल जिलों की बात करें, तो कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में विभाजित हैं। वहीं, इस राज्य का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी और सबसे छोटा जिला भदोही है। इसके साथ ही यहां का सबसे पढ़ा-लिखा जिला गौतमबुद्ध नगर जिला है।
उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला बांसुरी के लिए है मशहूर
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश के किस जिले को बांसुरी के लिए जाना जाता है, तो आपको बता दें कि यहां का पीलीभीत जिला बांसुरी के लिए जाना जाता है।
बांसुरी के लिए क्यों मशहूर है यह जिला
उत्तर प्रदेश सरकार की ओडीओपी वेबसाइट के मुताबिक, इस जिले में अधिक वन क्षेत्र है। इस जिले में प्रमुख रूप से बांस से बांसुरी का उत्पादन किया जाता है। यहां बनी बांसुरी को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजने के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में भी भेजा जाता है।
ऐसे में इस जिले को ओडीओपी के तहत पहचान दी गई है। इसके अलावा यहां पर चीनी की मिल और शराब की डिस्टलरी भी है।
पीलीभीत का परिचय
पीलीभीत जिला हिमालय के समीप है, लेकिन इसके बावजूद यहां की भूमि समतल है। इसके साथ ही यह नेपाल से सबसे नजदीकी जिला भी है। यहां की प्रमुख फसल गन्ना है और यह जिला मोमबत्ती के निर्माण के लिए भी जाना जाता है। पीलीभीत में 5 तहसील, 7 ब्लॉक, 1289 गांव और 13 प्रमुख उद्योग हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation