भारत के इकलौते प्रधानमंत्री, जिन्हें था 17 भाषाओं का ज्ञान, यहां जानें

Apr 30, 2025, 14:39 IST

आज इस लेख में हम बात करने वाले हैं भारत के ऐसे प्रधानमंत्री जो मूल रूप से दक्षिण भारतीय से थे, जिन्हें चार या पांच नहीं बल्कि पूरी 17 भाषाओं का ज्ञान था। एक से अधिक भाषाओं को बोलने वाले प्रधानमंत्रियों के बारे में आगे पढ़ें।   

Which Indian PM Knows most languages
Which Indian PM Knows most languages

 भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपनी बेहतरीन स्पीच देने के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। उन्हें तीन भाषाओं को बोलना, लिखना और समझना खूब अच्छे से आता है,पीएम मोदी हिंदी, गुजराती और इंग्लिश बोलने के लिए भी जाने जाते हैं। भारत के 14 प्रधानमंत्री में से 6 को सिर्फ दो भाषाओं का ज्ञान था। लेकिन, क्या आप भारत के एक ऐसे प्रधानमंत्री के बारे में बता सकते हैं, जिन्हें सिर्फ दो या तीन नहीं बल्कि 17 भाषाओं का ज्ञान था? 

यदि नहीं, तो आज इस लेख में पढ़िए प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के बारे में, जिन्हें 17 भाषाओं का ज्ञान था। 

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव 

पी.वी नरसिम्हा राव, जो कि प्रधानमंत्री होने के साथ - साथ पेशे से एक कृषि विशेषज्ञ और वकील थे। पी.वी. नरसिंह राव का जन्म 28 जून 1921 को हैदराबाद के करीमनगर में हुआ था। उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी, मुंबई यूनिवर्सिटी और नागपुर यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। 

     राव संगीत, सिनेमा एवं नाटकशाला में रुचि रखते थे। नरसिम्हा राव भारतीय दर्शन एवं संस्कृति कथा साहित्य एवं राजनीतिक टिप्पणी लिखा करते थे, उन्हें भाषाएं सीखने, तेलुगू, हिंदी में कविताएं लिखने और साहित्य में विशेष रुचि थी। इतना ही नहीं राव ने कई प्रमुख पुस्तकों का मराठी से तेलुगू एवं तेलुगु से हिंदी में अनुवाद किया है। उन्हें 17 भाषाओं का ज्ञान था, जिसमें 11 भारतीय भाषाएं और 6 विदेशी भाषाएं शामिल थीं। 

एक से अधिक भाषाएं बोलने वाले भारत के प्रधानमंत्री

नीचे दी गई टेबल में भारत के वर्तमान से लेकर पूर्व के पीएम के कार्यकाल के साथ उन्हें आने वाली भाषाओं के बारे में पूरा विवरण दिया गया है:

प्रधानमंत्री के नाम 

कार्यकाल 

भाषाएं

पीएम नरेंद्र मोदी 

2014, वर्तमान 

गुजराती, हिंदी, इंग्लिश

मनमोहन सिंह

2004 -  2014.

पंजाबी, हिंदी, इंग्लिश, उर्दू

अटल बिहारी वाजपेयी

1998 -1999, 1999 - 2004

हिंदी, इंग्लिश, उर्दू

लाल बहादुर शास्त्री

1964 - 1966

हिंदी, इंग्लिश, उर्दू

इंदिरा गांधी

1966–1977

हिंदी, इंग्लिश, फ्रैंच, जर्मन, पंजाबी, बंगाली 

पी.वी नरसिम्हा राव

1991-1996

17 भाषाएं 11 भारतीय और 6 विदेशी

जवाहरलाल नेहरू 

1946 – 1964

हिंदी, इंग्लिश, उर्दू

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News