आपने भारत की प्रमुख नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इसमें गंगा और यमुना से लेकर गोदावरी, कृष्णा और कावेरी जैसी नदियों का नाम आता है। इसके अतिरिक्त भी भारत में कई नदियों का प्रवाह होता है, जिनका विशेष महत्त्व है और इन नदियों को भारत की लाइफलाइन भी कहा जाता है।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के पड़ोसी देश यानि कि पाकिस्तान में किस नदी को जीवनरेखा के रूप में भी जाना जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पाकिस्तान में बहने वाली प्रमुख नदियां
पाकिस्तान में सैकड़ों नदियों का प्रवाह होता है, जो कि यहां पीने के पानी से लेकर सिंचाई और जल विद्युत परियोजनाओं में इस्तेमाल होती हैं। इन नदियों का पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में भी अधिक महत्त्व है। क्योंकि, यह सिंचाई और जल विद्युत परियोजनाओं के साथ-साथ यहां रोजगार का भी प्रमुख माध्यम है।
यहां बहने वाली कुछ प्रमुख नदियों की बात करें, तो यह सिंधु, चिनाब, बोलन, हारो, काबुल, झेलम, रावी, पुंछ और कुन्हार नदियां हैं। इसके अतिरिक्त भी यहां कई प्रमुख नदियों का प्रवाह होता है।
कौन-सी नदी है पाकिस्तान की लाइफलाइन
अब सवाल है कि पाकिस्तान की लाइफलाइन नदी कौन-सी है, तो आपको बता दें कि यह नदी सिंधु नदी है।
कहां से निकलती है यह नदी
सिंधु नदी का उद्गम तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब जलधारा को माना जाता है। यहां से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है। नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूमकर यह नदी दक्षिण-पश्चिम में पाकिस्तान के बीच से गुजरती है।
कितनी है नदी की लंबाई
सिंधु नदी एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है, जो कि अपने मजबूत जल तंत्र के लिए जानी जाती है। इस नदी की कुल लंबाई की बात करें, तो यह कुल 3160 किलोमीटर लंबी है।
क्यों है पाकिस्तान की लाइफलाइन
इस नदी का अधिकांश भाग पाकिस्तान में ही बहता है। साथ ही, घरों में पीने के पानी से लेकर कृषि के लिए इस नदी का अधिकांश पानी ही इस्तेमाल किया जाता है। इसके अतिरिक्त इस नदी पर पाकिस्तान की कई महत्त्वपूर्ण जल विद्युत परियोजनाएं हैं। ऐसे में इस नदी को पाकिस्तान की राष्ट्रीय नदी का भी दर्जा प्राप्त है। ऊपर दिए गए इन सभी कारणों की वजह से इस नदी को पाकिस्तान की लाइफलाइन भी कहा जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation