ओशिनिया महाद्वीप में उष्णकटिबंधीय (Tropical) प्रशांत महासागरीय द्वीप और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देश शामिल हैं | द्वीपों व महासागर (Ocean) की प्रधानता के कारण 1812 ई. में भूगोलवेत्ता कोनराड माल्टे-ब्रुन (Conrad Malte-Brun) ने इसे ओशिनिया (Oceania) नाम दिया था| यह सबसे छोटा और सबसे विविधतापूर्ण और महाद्वीप है | इस महाद्वीप में स्थित छोटे-छोटे द्वीपों को ‘पोलिनेशिया’, ‘माइक्रोनेशिया’ और ‘मैलेनेशिया’ नाम के तीन द्वीपसमूहों में बाँट दिया गया है |
ओशिनिया से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य :
जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश | 1.ऑस्ट्रेलिया 2. पापुआ न्यूगिनी 3. न्यूज़ीलैंड |
जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा देश/क्षेत्र | 1. तुवालु 2. नौरु 3. पलाऊ |
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े देश (क्रम से) | 1. ऑस्ट्रेलिया 2.पापुआ न्यूगिनी 3.न्यूजीलैंड |
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटे देश (क्रम से) | 1.नौरु 2.तुवालु 3. मार्शल द्वीप |
ऑस्ट्रेलिया का सबसे गर्म स्थान | क्लोनकरी (Cloncurry) - 53०C |
ऑस्ट्रेलिया का सबसे ठंडा स्थान | चार्लोटी पास (Charlotte Pass)– (-)23०C |
ऑस्ट्रेलिया का सबसे आर्द्र (Wettest) स्थान | बैलेंडन केर (Bellendan Ker)- वार्षिक वर्षा 864 सेमी. |
ऑस्ट्रेलिया का सबसे शुष्क (Driest) स्थान | मुल्का (Mulka)- वार्षिक वर्षा 10 सेमी. |
प्रमुख भाषाएँ | अंग्रेजी (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड), फ्रेंच (न्यू कैलिडोनिया, फ्रेंच पोलिनेशिया), टोक,पिसिन, बिस्लामा, चावाकानो,नोर्फुक |
सबसे बड़ी झील | आयर झील |
सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला | ग्रेट डिवाइडिंग रेंज |
सबसे ऊँची चोटी | माउंट विल्हेम (4509 मी.) |
सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति (Coral Reef) | ग्रेट बैरियर रीफ (विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति) |
Image Courtesy: www.mapsof.net.com
Comments
All Comments (0)
Join the conversation