कन्हैयालाल नंदन
हिंदी के प्रसिद्घ साहित्यकार और पत्रकार कन्हैयालाल नंदन का 77 वर्ष की अवस्था में 25 सितंबर, 2010 को निधन हो गया। नंदन 1961 से 1972 तक हिंदी की प्रतिष्ठित पत्रिका धर्मयुग के संपादक रहे थे।
नंदन को पद्मश्री, भारतेंदु पुरस्कार, अज्ञेय पुरस्कार और नेहरू फेलोशिप सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनकी प्रमुख कृतियां अमृता शेरगिल,
घाट-घाट का पानी, आग के रंग, बंजर धरती पर इंद्र धनुष आदि हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation