इस लेख में जागरण जोश आपको कला एवं संस्कृति से संबंधित 10 प्रश्नों का एक सेट दे रहा है| प्रतिभागियों की सुविधा के लिए इस सेट में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं| ये प्रश्न IAS/PCS/SSC/Banking और अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ सामान्य जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं|
1. “दयाभाग” का लेखक कौन था?
A. मेघातिथि
B. गोविन्दराज
C. कृष्णदेव
D. जीमूतवाहन
Ans. D
2. सातवाहन काल में निर्मित स्तूपों और मठों से क्या सिद्ध होता है?
A. सातवाहन शासक कला प्रेमी थे|
B. सातवाहन शासक बौद्ध धर्म के अनुयायी थे|
C. सातवाहनों की धार्मिक कला बौद्ध धर्म से प्रभावित थी|
D. उपरोक्त में से कुछ सिद्ध नहीं होता है|
Ans. C
3. सिक्खों के “आदि ग्रन्थ” के रचयिता कौन थे?
A. गुरू अर्जुन देव
B. गुरू नानक
C. गुरू रामदास
D. गुरू अंगद
Ans. A
4. वैदिककाल में प्रजा द्वारा स्वेच्छा से राजा को दिया जाने वाला भुगतान किस नाम से जाना जाता है?
A. भोज्य
B. बलि
C. विष्टि
D. कर
Ans. B
5. “मुन्तखाब-उल-लुबाब” के लेखक हैं-
A. खाफी खान
B. मुईनुद्दीन
C. बदायूँनी
D. फरिश्ता
Ans. A
6. बहमनी सुल्तानों द्वारा निर्मित “गोल गुम्बज” स्थित है-
A. गुलबर्गा में
B. गोलकुण्डा में
C. रानीपुर में
D. बीजापुर में
Ans. D
7. चंदेलकालीन स्थापत्य कला का प्रमुख केन्द्र था-
A. जबलपुर
B. खजुराहो
C. कालिंजर
D. महोवा
Ans. B
8. वेदों के प्रसिद्ध टीकाकार “सायन” का संबंध किस राज्य से था?
A. चोल
B. कदम्ब
C. विजयनगर
D. चेर
Ans. C
9. प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर स्थित है-
A. त्रिवेन्द्रम में
B. महाबलीपुरम में
C. मदुरै में
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. C
10. इब्नबतूता किस शासक के शासनकाल में भारत आया था?
A. फिरोजशाह तुगलक
B. मुहम्मद बिन तुगलक
C. ग्यासुद्दीन तुगलक
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. B
Comments
All Comments (0)
Join the conversation