दुनिया के सबसे महंगे 10 जानवर

दुनिया में ऐसे लोग है जो जानवरों को प्यार करने के साथ ही उनके लिए अत्यंत उत्साहपूर्ण  होते  हैं। ये हम सभी जानते हैं कि जानवर वफादार, एक अच्छा साथी होता है और हमें यह तनाव मुक्त भी रखता है। कुछ जानवर बहुत ही अनोखे और दुनिया में सबसे महंगे है कि उनकी कीमत अपने आप में एक रिकॉर्ड है| इस लेख में हम दुनिया के 10 सबसे महंगे जानवरों की एक झलक दे रहें है।

Oct 14, 2016, 14:58 IST

दुनिया में ऐसे लोग है जो जानवरों को प्यार करने के साथ ही उनके लिए अत्यंत उत्साहपूर्ण होते हैं। इसके अलावा वो लोग घर में पालतू जानवर भी रखते है । उनके लिए एक जानवर कितना महंगा है इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये हम सभी जानते हैं कि जानवर वफादार, एक अच्छा साथी होता है और हमें यह तनाव मुक्त भी रखता है। कुछ जानवर बहुत ही अनोखे और दुनिया में सबसे महंगे है कि उनकी कीमत अपने आप में एक रिकॉर्ड है; इन जानवरों की खरीद पर हर साल लाखों खर्च किये जा रहे हैं। आइये हम दुनिया में जानवरों की 10 कुछ ऐसी महँगी किस्मो के बारे में जानते हैं, जिससे पशु प्रेमी को जानवर खरीदने के लिए अधिक विचार भी नही करना पड़ेगा और अनुमान भी मिल जाएगा |

दुनिया के सबसे महंगे 10 जानवर

1. ग्रीन मंकी

लागत: लगभग $ 16,000,000 तक


नाम से ये बंदर लगता है लेकिन अजीब बात यह है कि ये एक घोड़ा है। दुनिया में सबसे अधिक महंगा दुर्लभ और खूबसूरत जानवर है । यह एक अमेरिकी दौड़ का घोडा है जो कि वानिकी के रूप में जाना जाता है। क्या आप जानते हैं कि सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार पहली बार दौड़ में वह 9.8 सेकंड में आठ मील तक भागा था , लेकिन उसके बाद एक दुर्घटना में उसको चोट लग गई और फिर वह कभी नहीं भाग सका।

2. मिस मिस्सी

गत: लगभग $ 1,200,000 तक


मिस मिस्सी होल्स्टीन नस्ल की एक गाय है। अजीब बात यह है ,कि ये गाय औसत गाय की तुलना में 50% अधिक दूध का उत्पादन करती है और इसलिए दुनिया में सबसे महंगी गाय है। इसने कई तरह की प्रतियोगिताओं को भी जीता है जैसे सभी नस्लों की ग्रैंड चैंपियन आदि।

3. तिब्बती मैस्टिफ (मैस्टिफ - एक प्रकार का बड़ा कुत्ता है जिसके कान और होंठ लटके हुए होते हैं)

लागत: लगभग $ 582,000 तक


यह एक तिब्बती कुत्ता है और दुनिया का सबसे बडा कुत्ता जो कि शेर की तरह लगता है। यह समाज में धन के संकेत के रूप में माना जाता है। ये विभिन्न रंगों में जैसे भूरे, काले, सफेद और लाल रंग में  पाए जाते हैं। ये कुत्ते घर के रक्षक या गार्ड कुत्तो के रूप में माने जाते है जो पशुधन , महलों आदि की रक्षा के लिए प्रशिक्षित किये जाते है। कमाल की बात यह है कि खुद का बचाव करने के लिए ये बाघों और उनके समूह के साथ लड़ने की क्षमता भी रखते हैं

4. सर लेंसलॉट एनकॉर

लागत: लगभग $ 155,000 तक


क्या आप जानते हैं कि ये जानवर दुनिया का पहला क्लोन कुत्ता है और दुनिया में सबसे महंगा जानवर बन गया है? एडगर और नीना ओटो, फ्लोरिडा में रहने वाले इस जोड़े के पास एक विश्व प्रसिद्ध कुत्ता लेंसलॉट था लेकिन कैंसर के कारण उन्होंने उसे 2008 में खो दिया और फिर उन्होंने उसके डीएनए को क्लोन कराने का फैसला किया। इस तरह से सर लेंसलॉट एनकॉर पैदा हुआ और सैन फ्रांसिस्को में बायो-कला नीलामी का विजेता भी बना ।

5. सफेद शेर के शावक

लागत: लगभग $ 140,000 तक


शेर की ये प्रजाति बहुत दुर्लभ हैं और इनकी गणना करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इनका पहली बार 1938 में पता चला था । उत्परिवर्तन या सफेद रंग कोट रंजकता की वजह से होता है जो पहली बार तिम्बावती क्षेत्र में देखा गया था, यहाँ तक ​​कि उनकी आंखो का रंग भी चमकदार या सफेद रंग में होता है। यह कहाँ जाता है कि सफेद रंग दोनों माता पिता के रेसस्सिव (recessive) जीन के कारण है। ये केवल महंगी अफ्रीकी सफारी में देखा जा सकता है।

सन्डे को ही छुट्टी क्यों होती है? क्या कभी सोचा है!

6. अरबी घोड़ा

लागत: लगभग $ 100,000 तक


घोड़ो का सबसे पुराना और रॉयल नस्ल जो कि अरब प्रायद्वीप में पाया जाता है। एक अलग तरह के आकार का सिर और तराशी हुई गर्दन के साथ एक उच्च पूंछ होती है जो उसे दुसरें घोड़ो से अद्वितीय बनाती है।

7. लैवेंडर एल्बिनो बॉल पाइथन

लागत: लगभग $ 40,000  तक


ये अजगर रेसस्सिव (recessive) जीन का एक उत्पाद है। पीले चिह्नों और लाल आंखों की वजह से ये गेंद के रूप में दीखते हैं और दुनिया में सबसे सुंदर साँपो मे से है। लोग उन्हें खरीदते है और उन्हें पालतू जानवरों की तरह रखते है, इन्हें 'हाई कंट्रास्ट' साँप के रूप में भी जाना जाता है।

8. शीपडॉग

लागत: लगभग $ 15,000 तक


यह एक विशेष कुत्ता है जिसके पास एक अलग किस्म कि शक्ति होती है और दिखने में ये एक भेड़ की तरह लगता है। ये कुत्ता ज्यादातर ब्रिटेन में पाया जाता है । वास्तव में इसके कौशल का बोलीदाताओं के सामने परीक्षण के मैदान में एक "स्पार्कलिंग प्रदर्शन" में पता चलता है। ये कुत्ते एक दिन में 50 मील की दूरी तय कर सकते हैं।

9. डी ब्राज़्ज़ा का बंदर

लागत: $ 7000 से $ 10,000 तक


इस बंदर का नाम फ्रांसीसी यात्री के नाम पे दिया गया है और ये बंदर का बहुत पुराना रूप है। कमाल की बात ये है कि इस जानवर की कोई अलग प्रजातियां नहीं हैं और इसके छिपने की प्रतिभा के कारण इसे खोजना बहुत मुश्किल है। इसके जीवन की अधिकतम अवधि 30 वर्ष है और ये अफ्रीका में पाया जाता है। इनका काम अपने परिवारों की रक्षा करना और जंगलों में अपने सामाजिक समूहों का नेतृत्व करना है।  

10. चीनी क्रेस्टेड कुत्ता (Chinese Crested Dog)

लागत: लगभग $ 5000 तक


टाइनी चीनी क्रेस्टेड कुत्ता सबसे महंगे कुत्तों में से एक हैं जो आप खरीद सकते हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि वे गंजे अर्थात उनके बाल छोटे होतेहै जो कि केवल उनके पंजे और चेहरे के चारों ओर होते है। उनकी त्वचा नरम होती है और अधिक से अधिक उनका वजन 10 पाउंड का होता है। सैम दुनिया का प्रसिद्ध चीनी क्रेस्टेड कुत्ता है जिसने 2003-2005 में विश्व कि अग्लिएस्ट कुत्ता प्रतियोगिता (World’s Ugliest Dog Competition) को जीता था ।

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News