This is an archived article last updated on Jan 14, 2016. The information may be outdated.

बौद्ध तीर्थ भूमि-बिहार: एक नजर में

Last Updated: Jan 14, 2016, 16:20 IST

बिहार देश के पूर्वी भाग में 82°19' से 88°17' पूर्वी देशांतर व 24°20' से 27°31' उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित है| यह उत्तर में नेपाल,दक्षिण में झारखण्ड,पूर्व में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश से घिरा हुआ है| यह एक पूरी तरह से स्थल से घिरा राज्य है जिसे कोलकाता बंदरगाह (Port) के माध्यम से समुद्री यातायात की सुविधा प्राप्त होती है| पूर्व में आर्द्र (Humid) पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उप-आर्द्र (Sub-humid) उत्तर प्रदेश राज्य से घिरे होने के कारण जलवायविक व सांस्कृतिक दृष्टि से बिहार इन दोनों राज्यों के बीच का संक्रमण क्षेत्र (Transition Zone) है|

बौद्ध तीर्थ भूमि-बिहार: एक नजर में
बौद्ध तीर्थ भूमि-बिहार: एक नजर में

बिहार, नेपाल से सटा हुआ भारत का पूर्वी राज्य है, जिसे गंगा नदी ने दो भागों में बाँट दिया है जोकि बिहार के मध्य से होकर बहती है| गंगा नदी के कारण बिहार में उपजाऊ मैदान पाए जाते है जिनका निर्माण नदी द्वारा लाये गए जलोढ़ निक्षेपों (Alluvial Deposits) के कारण हुआ है| वर्तमान बिहार राज्य प्राचीन व मध्य काल में ‘बौद्ध विहारों’ अर्थात् बौद्ध भिक्षुओं (Buddhist Monks) के निवास स्थान के लिए प्रसिद्ध था| ‘बिहार’ शब्द  की उत्पत्ति भी संस्कृत व पाली भाषा के ‘विहार’ (अर्थात् निवास) शब्द से हुई मानी जाती है| यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है, जिसका क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी.( 36,357 वर्ग मील) है| जनसंख्या के मामले में यह तीसरा सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी कुल जनसंख्या 10,38,04,637 है| यह उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश से घिरा हुआ है|

 

Source: socialdosa.com


www.gis.bih.nic.in

क्षेत्रफल

94,163.00 वर्ग किमी.

जनसंख्या (2011 की जनगणना के अनुसार)

10,38,04,637

राज्य के रूप में गठन

26 जनवरी,1950

भाषाएँ

हिंदी और ऊर्दू राज्य की राजकीय भाषाएँ(Official Languages) हैं| राज्य में बोली जाने वाली अन्य भाषाएँ भोजपुरी(38.5 मिलियन), मैथिली(25 मिलियन), मगही(20 मिलियन), वज्जिका(8.7 मिलियन) और अंगिका(0.7 मिलियन) हैं| इनमें से मैथिली को संविधान की आठवीं सूची में शामिल किया गया है|

जलवायु

औसत तापमान-270C(810F)

ग्रीष्म ऋतु का तापमान-340C(930F)

शीत ऋतु का तापमान-100C(500F)

वर्षा-120 सेमी.

राजधानी 

पटना

लोकसभा सदस्य

40

विमानपत्तन(AIRPORTS)

गया, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा और मुजफ्फरनगर

धार्मिक जनसंख्या(2011 की जनगणना के अनुसार)

हिन्दू - 82.7%

मुस्लिम -16.9%      

ईसाई-0.1%  

अन्य- 0.3%  

त्यौहार

मकर संक्रांति, सरस्वती पूजा, होली, ईद-उल-फ़ितर, ईद-उल-अधा (ईद-उल जुहा), मुहर्रम, रामनवमी, रथयात्रा, रक्षाबंधन, महाशिवरात्रि, दुर्गा पूजा, दीपावली, लक्ष्मी पूजा, क्रिसमस, महावीर जयंती| छठ पर्व बिहार राज्य का सबसे प्रमुख पर्व है|

अर्थव्यवस्था

राज्य का  सकल घरेलू उत्पाद (एसजीडीपी)-$67.254 बिलियन (2014-15) है जिसमें कृषि, उद्योग व सेवा क्षेत्र का योगदान क्रमशः 22%, 5% व 73% है|

साक्षरता

63.82%

जिले

38

विधानमंडल

द्विसदनीय

लिंगानुपात(2011 की जनगणना के अनुसार)

916 महिलाएं प्रति हजार पुरुष

प्रमुख लोक नृत्य

झिझियान, जाट-जटिन, कजरी, सोहर-खिलौना, होली और झुमरी

प्रमुख फसलें

धान, गेहूँ, आम, तिलहन, अमरूद, लीची, अनन्नास आदि

नदियाँ

गंगा, सोन, कोसी, गंडक

प्रमुख खनिज

पायराईट, क्वार्ट्जाईट, अभ्रक(Mica)(मुजफ्फरनगर, नवादा, जमुई जिले),चूनापत्थर, बॉक्साइट(जमुई जिला), डोलोमाईट

पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल

कुम्हरार, बराबर की गुफाएँ, नालंदा व विक्रमशिला विश्वविद्यालय, विष्णुपद मंदिर, महाबोधि मंदिर, सासाराम, पाटिलपुत्र, रोहतासगढ़ का किला, पलामू का किला, जलालगढ़ का किला, राजमहल, मुंगेर का किला

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Jan 14, 2016, 16:20 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News