झारखण्ड भारत के पूर्वी भाग में स्थित राज्य है जिसका गठन 15 नवम्बर, 2000 को बिहार के दक्षिणी भाग को अलग कर किया गया था | यह उत्तर में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओडिशा और पूर्व में पश्चिम बंगाल राज्य से घिरा हुआ है | यह प्रदेश खनिज सम्पन्नता और जनजातीय संस्कृति के कारण भारत का महत्वपूर्ण राज्य है | इसकी राजधानी रांची है लेकिन जमशेदपुर इसका सबसे बड़ा और प्रमुख औद्योगिक नगर है |

Source: jharkhanddarshan.com
झारखण्ड : एक नजर में
| 1. क्षेत्रफल | 79,714 वर्ग किमी. |
| 2. राज्य के रूप में गठन | 15 नवम्बर, 2000 |
| 3. जनसंख्या (जनगणना,2011) | 3.29 करोड़ |
| 4. प्रमुख भाषाएँ | हिंदी, उर्दू, कुरमाती, संथाली, हो, कुरुख, सदरी, मुंडारी, नागपुरिया, बंगाली, मालतो |
| 5. राजधानी | रांची |
| 6. संसद सदस्य | लोकसभा-14, राज्य सभा-6 |
| 7. विधानमंडल | एकसदनीय ( विधान सभा 81 सीटें ) |
| 8. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | रांची, जमशेदपुर |
| 9. प्रमुख शहर | रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गिरिडीह, देवगढ़, हजारीबाग, डाल्टनगंज |
| 10. त्यौहार | छठ, दीपावली, ईद, बुद्ध पूर्णिमा, दुर्गा पूजा, सरहुल, सोहराज, दसई,बन्दना |
| 11. अर्थव्यवस्था | 33.811 बिलियन अमेरिकी डॉलर | झारखण्ड की अर्थव्यवस्था मुख्यतः भारी उद्योगों और खनन पर निर्भर है | यह भारत के सर्वाधिक खनिज-सम्पन्न राज्यों में से एक है | |
| 12. प्रमुख फसलें | धान, गेहूँ, मक्का |
| 13. साक्षरता | 67.63 % |
| 14. जिले | 24 |
| 15. लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 947 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
| 16. पड़ोसी राज्य | बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश |
| 17. प्रमुख लोक नृत्य | झूमर, पाइकू, छाऊ, अग्नि, संथाल, नचनी, घटवारी, जामदा, नटवा, चौकारा, सोहराई |
| 18. प्रमुख नदियाँ | संख, दक्षिणी कोयल, दामोदर, सुवर्णरेखा, बराकत |
| 19. प्रमुख खनिज | कोयला, चूनापत्थर, अभ्रक, युरेनियम, तांबा, क्रोमाईट, बॉक्साइट, डोलोमाइट, सिलिका, क्वार्ट्ज, ग्रेफाइट |
| 20. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | देवघर, पारसनाथ, हुन्डरु प्रपात, दासम प्रपात, रांची झील, बिरसा जूलोजिकल पार्क |
| 21. जनघनत्व | 653 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
| 22. धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011) | हिन्दू (67.8%) ईसाई (4.3%) इस्लाम (14.5%) अन्य (13.4%) |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation