दोनों देशों की तुलना | |
---|---|
भारत
1,171,000,000 क्षेत्रफल: 3,287,240 वर्ग किमी. जनसंख्या घनत्व: 356 प्रति वर्ग किमी. सबसे बड़ा शहर: मुंबई (13,922,125) सरकार का प्रकार: संघीय संसदीय संवैधानिक गणराज्य मुख्य धर्म: हिंदू 80त्न, इस्लाम 13.4त्न, ईसाईयत 2.3त्न, सिख 1.9त्न, बौद्ध 0.8त्न, जैन 0.4त्न, सकल घरेलू उत्पाद (नॉमीनल) : 1.367 खरब अमेरिकी डॉलर (1,124 अमेरिकी डॉलर प्रतिव्यक्ति) सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति के आधार पर): 3.526 खरब अमेरिकी डॉलर (2,941 अमेरिकी डॉलर प्रतिव्यक्ति ) भारतीय अमेरिकी : कुल 60,000 अमेरिका में जन्में लोग भारत में रह रहे हैं सैन्य खर्च: 32.7 अरब अमेरिकी डॉलर (2009-10) | संयुक्त राष्ट अमेरिका जनसंख्या: 308,721,000 क्षेत्रफल : 9,629,091 वर्ग किमी. जनसंख्या घनत्व : 31प्रति वर्ग किमी. राजधानी : वाशिंगटन डी सी सबसे बड़ा शहर : न्यूयॉर्क सिटी (8,363,710) सरकार का प्रकार : संघीय राष्ट्रपति संवैधानिक गणराज्य सरकारी भाषा : अंग्रेजी मुख्य धर्म : ईसाईयत 75त्न, इस्लाम 0.6त्न, यहूदी 2त्न, कोई धर्म नहीं 20त्न, बौद्ध 1त्न, हिंदू 0.4त्न, जातीय समूह : श्वेत अमेरिकी 74त्न, हिस्पेनिक व लातीन अमेरिकी 14.8त्न, अफ्रीकी अमेरिकी 13.4त्न, एशियाई अमेरिकी 4.4 त्न, अमेरिकी इंडियन 0.68त्न सकल घरेलू उत्पाद (नॉमीनल) 14.256 खरब अमेरिकी डॉलर (46,381 अमेरिकी डॉलर प्रतिव्यक्ति) सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति के आधार पर) 14.256 खरब अमेरिकी डॉलर (46,381 अमेरिकी डॉलर प्रतिव्यक्ति) प्रवासी भारतीय: 2,765,815 प्रवासी भारतीय अमेरिका में निवास कर रहे हैं सैन्य खर्च : 663.7 अरब अमेरिकी डॉलर (2009-10) |
आर्थिक संबंध:
अमेरिका से भारत में काफी राशि प्रत्यक्ष निवेश के रूप में मिलती है। 1991 से 2004 के मध्य अमेरिका से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का अंतप्र्रवाह कुल 4.13 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा। वाणिज्य: सं. रा. अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। 2007 में अमेरिका ने कुुल 17.24 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया, जबकि इसी अवधि के दौरान उसका भारत से आयात 24.02 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का रहा। भारत से मुख्य निर्यात में सूचना प्रौद्योगिकी, सेवाएं, टेक्सटाइल, मशीनरी, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं, रत्न और हीरे, केमिकल्स, आइरन व स्टील उत्पाद, कॉफी, चाय और अन्य खाद्य वस्तुएं शामिल हैं। भारत द्वारा अमेरिका से आयात की जाने वाली वस्तुओं में एयरक्राफ्ट, फर्टीलाइजर, कंप्यूटर हार्डवेयर, स्क्रैप मेटल और मेडिकल इक्विपमेंट शामिल हैं। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निवेश भागीदार भी है। अमेरिका ने भारत में ऊर्जा उत्पादन, दूरसंचार, बंदरगाहों, सड़कों, पेट्रोलियम अन्वेषण व प्रसंस्करण और खनन उद्योग क्षेत्रों में काफी निवेश किया है। जुलाई 2005 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ट्रेड पॉलिसी फोरम की स्थापना की। इसे दोनों देशों के प्रतिनिधियों द्वारा संचालित किया जाता है।
मिलेट्री साझेदारी :
काफी लंबे अर्से तक भारत-अमेरिका के बीच मिलेट्री साझेदारी न के बराबर थी। मिलेट्री साजो-सामान के लिए भारत शीतयुद्ध के दौरान काफी हद तक पूर्व सोवियत संघ पर निर्भर था। हालांकि 2010 में भी पूर्व सोवियत संघ का उत्तराधिकारी रूस भारत का सबसे बड़ा रक्षा आपूर्तिकर्ता है। फिर भी हाल के वर्र्षों में भारत-अमेरिका के मध्य इस क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कुछ वर्र्षों पूर्व तक अमेरिका, भारत के परमाणु कार्यक्रम को लेकर काफी सशंकित रहा करता था, लेकिन अब परिदृश्य काफी बदल चुका है। अब अमेरिका, भारत को वैश्विक स्तर पर अपने महत्वपूर्ण रणनीतिक पार्टनर के रूप में देखता है। भारत-अमेरिका परमाणु समझौते से दोनों देशों के मध्य संबंधों को एक नई दिशा मिली है। भारत-अमेरिका के बीच मिलेट्री पार्टनरशिप में सबसे बड़ा रोड़ा पाकिस्तान है। पाकिस्तान आज भी भारत में आतंकवादी कार्रवाईयों के लिए जिम्मेदार है। अमेरिका अपने निजी स्वार्र्थों के चलते पाकिस्तान से संबंध खराब नहीं कर सकता है। भारत-अमेरिका की सेनाएं कई बार संयुक्त सैन्य अभ्यास कर चुकी हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation