रिंग ऑफ़ फायर (Ring of Fire) प्रशांत महासागर के चारों ओर विस्तृत ज्वालामुखीय व भूकम्पीय श्रृंखला है, इसी कारण इसे रिंग ऑफ़ फायर (Ring of Fire) नाम दिया गया है| यह विभिन्न विवर्तनिकी (Tectonic) प्लेट किनारों के सहारे फैली हुई श्रृंखला है|
Image Courtesy: www.strangesounds.org
रिंग्स ऑफ़ फायर ( Rings of Fire) से सम्बंधित आश्चर्यजनक तथ्य
1. यह प्रशांत महासागर में दक्षिण अमेरिका और उत्तर अमेरिका महाद्वीप से लेकर पूर्वी एशिया ,ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड तक विस्तृत घोड़े की नाल (Horseshoe shaped) के आकार जैसे क्षेत्र को दिया गया नाम है|
Image Courtesy: www.sciencemonster.com
2. पिछले 11,700 सालों में हुए 25 सर्वाधिक विनाशकारी ज्वालामुखी ‘रिंग ऑफ़ फायर’ (Ring of Fire) के सहारे ही आये हैं, जो स्थलमंडलीय प्लेटों के संचलन और अभिसरण के परिणाम थे|
Image Courtesy: www.i.ytimg.com
3. इस क्षेत्र के ज्वालामुखीय दृष्टि से सक्रिय होने का प्रमुख कारण इसका क्षेपण मंडल (Subduction Zone) में स्थित होना है| यह एक ऐसा मंडल होता है जहाँ स्थलमंडलीय (Lithospheric) प्लेटें आपस में टकराती हैं| जब दो स्थलमंडलीय (Lithospheric) प्लेटें आपस में टकराती हैं तो अधिक भार वाली प्लेट कम भार वाली प्लेट के नीचे धंस जाती है और अधिक गहराई में जाने पर पिघल कर मैग्मा में बदल जाती है और यही मैग्मा ज्वालामुखी के रूप में धरातल पर प्रकट होता है|प्लेटें के टकराने के कारण इस क्षेत्र में भूकंप भी आते हैं और भ्रंशों व वलित पर्वतों का निर्माण होता है|
Image Courtesy: http://www.geo.cornell.edu
4. यहाँ लगभग 450 ज्वालामुखी और विश्व के कुल 75% सक्रिय ज्वालामुखी पाए जाते हैं|
5. क्राकाटोआ(इंडोनेशिया),माउंट फ्यूजी(जापान) और सेंट हेलेना(संयुक्त राज्य अमेरिका) जैसे विश्व प्रमुख ज्वालामुखी इसी क्षेत्र में पाए जाते हैं|
6. पोपोकैटेपिटल (मेक्सिको) ‘रिंग ऑफ़ फायर’ (Ring of Fire) में स्थित सबसे अधिक विनाशक ज्वालामुखी है|
7. विश्व का सबसे गहरा महासागरीय स्थान ‘मैरियाना खाई’ (35,827 फीट) पश्चिमी प्रशांत महासागर में मैरियाना द्वीप के पूर्व में स्थित है|
Image Courtesy: www. media.treehugger.com
8. द्वीपीय देश जापान,जो विवर्तनिकी (Tectonic) दृष्टि से पृथ्वी के सबसे सक्रिय स्थानों में से एक है,’रिंग ऑफ़ फायर’ (Ring of Fire) के पश्चिमी किनारे पर स्थित है|
9. ‘रिंग ऑफ़ फायर’ (Ring of Fire) के सहारे महासागरीय खाईयाँ,वलित पर्वत और भूकम्पीय कंपन पाए जाते हैं|
10. ईफुकू ज्वालामुखी के उत्तर-पूर्व में ‘शैम्पेन छिद्र’ जल के अन्दर स्थित एकमात्र ऐसा ज्ञात क्षेत्र है जहाँ तरल कार्बन डाई ऑक्साईड (Carbon Dioxide ) पाई जाती है|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation