This is an archived article last updated on Mar 14, 2018. The information may be outdated.

10वीं/12वीं पास के लिए 5000+ जॉब्स मार्च में, जानें कहां-कहां कर सकते हैं आवेदन

Last Updated: Mar 14, 2018, 08:36 IST

सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत वैसे युवा जो 10 वीं, 12 वीं पास हैं, उनके लिए विभिन्न संगठनों ने 5000+ नौकरियों का घोषणा किया है...जी हाँ... ईस्ट कोस्ट रेलवे , इंडियन एयर फ़ोर्स, हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन, पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड , हाई कोर्ट, ITBP  सहित अन्य ढेरों संगठनों द्वारा घोषित ये जॉब्स आपके सरकारी नौकरी के सपने को साकार कर सकते हैं.

Jobs opportunities for 10, 10+2 Pass
Jobs opportunities for 10, 10+2 Pass

सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत वैसे युवा जो 10वीं, 12वीं पास हैं, उनके लिए विभिन्न संगठनों ने 5000+ नौकरियों का घोषणा किया है...जी हाँ... ईस्ट कोस्ट रेलवे , इंडियन एयर फ़ोर्स, हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन, पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड , हाई कोर्ट, ITBP  सहित अन्य ढेरों संगठनों द्वारा घोषित ये जॉब्स आपके सरकारी नौकरी के सपने को साकार कर सकते हैं. इसके लिए जरुरी है कि आप इन पदों को नजरअंदाज नहीं करें और इनके लिए अविलम्ब आवेदन करें इसके पहले कि इनके आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो जाए.

रिक्तियां

रिक्तियों का सारांश

पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड ने जूनियर क्लर्क, टीचर व अन्य रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत 07 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते हैं.

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एचएससीसी) ने विभिन्न खेलों के लिए रिक्त 130 जूनियर कोच के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. पात्र उम्मीदवार 9 अप्रैल 2018 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

मिश्रा धातु निगम लिमिटेड (MIDHANI) ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 10 मार्च 2018 तक या इससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने कांस्टेबल/ड्राईवर और कांस्टेबल/ड्राईवर-सह-पंप ऑपरेटर (ड्राईवर फॉर फायर सर्विसेज) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 19 मार्च 2018 को शाम 5 बजे तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इंडियन एयर फ़ोर्स ने ग्रुप सी के अंतर्गत टेलीफोन ऑपरेटर सहित अन्य  पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. पात्र उम्मीदवार विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर अर्थात 12 मार्च 2018 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें अप्लाई

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास दो विकल्प उपलब्ध है- या तो ऑनलाइन या ऑफलाइन. ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां का उपयोग कर आवेदन कर सकते हैं.

ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए उम्मीदवार अपने आवेदन को पोस्ट (पंजीकृत / स्पीड) के माध्यम से या कूरियर के माध्यम से संबंधित विभागों को भेज सकते हैं. इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए पहले आप अधिसूचना को विस्तार से अध्ययन करें.

---

मार्च में निकली इन सरकारी नौकरियों को न करें नजरअंदाज

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 14, 2018, 08:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News