भारतीय तेल निगम लिमिटेड (IOCL) ने अपरेंटिस के 331 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 13 नवम्बर 2017 तक इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: IOCL/MKTG/WR/APPR./2017 for Technician/Trade Apprentices
महत्वपूर्ण तिथि:
• आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 03 नवंबर 2017
• आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 13 नवंबर 2017
भारतीय तेल निगम लिमिटेड में पदों का विवरण:
• ट्रेड अपरेंटिस फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक (महाराष्ट्र) -210 पद
• ट्रेड अपरेंटिस प्रयोगशाला सहायक (रासायनिक संयंत्र) (महाराष्ट्र) -07 पद
• ट्रेड अपरेंटिस फिटर
• इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक (गुजरात) -99 पद
• ट्रेड अपरेंटिस प्रयोगशाला सहायक (रासायनिक संयंत्र) (गुजरात) -03 पद
• ट्रेड अपरेंटिस फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक (गोवा) -08 पद
• तकनीशियन अपरेंटिस विषय मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन (मध्य प्रदेश) -52 पद
• ट्रेड अपरेंटिस - प्रयोगशाला सहायक (रासायनिक संयंत्र) (मध्य प्रदेश) -02 पद
• तकनीशियन अपरेंटिस विषय मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन (छत्तीसगढ़) -11 पद
• ट्रेड अपरेंटिस - फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मैकेनिक (दादरा और नगर हवेली) -03 पद
अपरेंटिस की जॉब के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
• ट्रेड अपरेंटिस - फिटर-मैट्रिक के साथ 2 (दो) साल का आईटीआई (फिटर) कोर्स.
• ट्रेड अपरेंटिस - इलेक्ट्रोनिक-मैट्रिक के साथ 2 (दो) साल का आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) कोर्स.
• ट्रेड अपरेंटिस - इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक- मैट्रिक, 2 (दो) साल का आईटीआई (इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक) कोर्स.
• ट्रेड अपरेंटिस - इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक-मैट्रिक के साथ 2 (दो) साल का आईटीआई (इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक) कोर्स.
• ट्रेड अपरेंटिस - प्रयोगशाला सहायक (रासायनिक संयंत्र) -3 साल पूर्णकालिक बीएससी (भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान / औद्योगिक रसायन विज्ञान)
उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.
अपरेंटिस के पदों के लिए आयु सीमा:
- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष.
भारतीय तेल निगम लिमिटेड में अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
पात्र उम्मीदवार IOCL की वेबसाइट www.iocl.com के माध्यम से अपरेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्राप्ति की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2017 है.
भारतीय तेल निगम लिमिटेड की विस्तृत अधिसूचना
टॉप रेलवे जॉब्स; 10वीं से लेकर स्नातक पास के लिए रेलवे में कौन-कौन से हैं अवसर; देखें वीडियो
Comments
All Comments (0)
Join the conversation