BEL Recruitment 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ब्रांच में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2024 है।
Bharat Electronics Limited Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 2024 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। प्रमुख पदों में शामिल हैं: प्रोजेक्ट इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स-1 के 08 पदों पर और प्रोजेक्ट इंजीनियर मैकेनिकल-1 के 12 पदों पर भर्ती की जाएगी।
BEL Recruitment 2024 Notification PDF | क्लिक करें |
BEL Jobs 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती का अवलोकन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) जारी अधिसूचना के माध्यम से कुल 20 पदों को भरेगा। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में बीईएल भर्ती से संबंधित सभी डिटेल देख सकते हैं।
भर्ती निकाय | भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, मछलीपट्टनम |
पोस्ट का नाम | प्रोजेक्ट इंजीनियर |
कुल रिक्तियां | 20 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
अंतिम तिथि | 12 दिसंबर, 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | itiltd.in |
BEL Project Engineer Recruitment 2024 Eligibility क्या है?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के "प्रोजेक्ट इंजीनियर" पद की भर्ती 2024 के लिए पात्रता (Eligibility) यहां देखें। आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से प्रासंगिक शाखा में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग (4 वर्षीय पाठ्यक्रम) में डिग्री होनी चाहिए।
Bharat Electronics Limited Vacancy 2024 Age Limit: आयु सीमा क्या है?
इसके साथ ही UR/EWS उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष मांगी गई है। इसके अलावा OBC श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष और SC व ST श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 37 वर्ष रखी गई है।
BEL भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले पीडब्ल्यूडी, एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी। जबकि, अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 472 रुपये फीस देनी होगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation