भगत फूल सिंह महिला विश्व विद्यालय (BPSMV) ने शिक्षण सहायक के 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर 2017 से 13 सितंबर 2017 तक इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
इंटरव्यू की तिथि - 11 सितंबर 2017 से 13 सितंबर 2017
BPSMV में पदों का विवरण:
शिक्षण सहायक: 13 पद
• होम साइंस (खाद्य और पोषण) - 02 पद
• भौतिकी - 03 पद
• जूलॉजी - 01 पद
• ईसीई और कंप्यूटर में भौतिकी - 01 पद
• ऑफिस मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर एप्लीकेशन -01 पद
• लाइब्रेरी सूचना विज्ञान - 01 पद
• फार्मेसी में डिप्लोमा - 01 पद
• सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट - 01 पद
• शारीरिक शिक्षा - 02 पद
शिक्षण सहायक के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता - उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन/ सम्बंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन/ बीएड/ बीपीएड की डिग्री प्राप्त की हो. उम्मीदवार अपने पद के अनुसारी इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट देख सकते हैं.
BPSMV में शिक्षण सहायक के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने पद के अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलान (सोनीपत), हरियाणा - 131305 के पते पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation