BSF Constable Vacancy 2024: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में नौकरी करने सुनहरा मौका! BSF ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2024 है। जो अभ्यर्थी खेल कोटा भर्ती के लिए अधिसूचना में उल्लिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कांस्टेबल के कुल 275 पदों पर भर्ती की जाएगी।
BSF Constable Bharti 2024 नोटिफिकेशन का अवलोकन
सीमा सुरक्षा बल ने खेल कोटे के तहत उम्मीदवारों के लिए 275 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2024 से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
विभाग का नाम | सीमा सुरक्षा बल |
पोस्ट | खेल कोटा |
पदों की संख्या | 275 पद |
आवेदन करने की तिथि | 1 दिसंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 दिसंबर 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rectt.bsf.gov.in |
अधिसूचना पीडीएफ | |
ऑनलाइन आवेदन लिंक |
बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/मैट्रिकुलेशन पास प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित खेलों में हिस्सा ले चुके/पदक जीत चुके उम्मीदवार आवेदन के पात्र है।
BSF Sports Quota Bharti 2024 के लिए आयु-सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। खेल कोटे के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
बीएसएफ स्पोर्ट्स कोटा कांस्टेबल जीडी भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
इस भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 147.20/- रुपये और एससी/एसटी/सभी महिलाओं के आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation