BTSC Staff Nurse Admit Card 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से स्टाफ नर्स ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2025 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त को कंप्यूटर आधारित (CBT) में किया जाना है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बिना एडमिट कार्ड के उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
BTSC Staff Nurse Admit Card 2025: डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन संख्या 07/22 के तहत आयोजित की जा रही इस भर्ती परीक्षा का उद्देश्य सार्वजनिक संस्थानों में स्टाफ नर्स ग्रेड ए के 11,389 पदों को भरना है। जारी की गई हॉल टिकट उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:
BTSC स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 2025 |
BTSC Staff Nurse Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे BTSC स्टाफ नर्स भर्ती 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों के बारे में डिटेल जानकारी दी गई है, जिसे उम्मीदवार आसानी से चेक कर सकते हैं:
आयोग | बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) |
पद का नाम | स्टाफ नर्स ग्रेड ए |
पदो की संख्या | 11,389 |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | https://btsc.bihar.gov.in/ |
बीटीएससी स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, बीटीएससी स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथी और कैप्चा कोड डालें।
स्टेप 4 अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड ले जाना ना भूलें।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग की ओर से प्रवेश पत्र जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देने की सलाह दी जाती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation