CRPF Recruitment 2023: गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में जनरल ड्यूटी कैडर में 129929 कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती के लिए रिक्तियों की घोषणा की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लेवल 3 कांस्टेबल के कुल 129929 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से 125262 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 4467 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। कुल रिक्तियों में से 10% पूर्व-अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी। सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के संबंध में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए जागरण जोश के पेज पर बने रहें।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीआरपीएफ जल्द ही बड़ी संख्या में कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी करने वाला हैI ये भर्तियाँ 129929 पदों पर की जाएंगी I इस संदर्भ में एक पीडीएफ सर्कुलेट हो रहा है जिसके अनुसार, जल्द ही जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के 129929 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगीI हालाँकि सीआरपीएफ की वेबसाइट पर अभी तक इस विषय में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई हैI
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023
सीआरपीएफ जल्द ही बड़ी संख्या में कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी करने वाला हैI ये भर्तियाँ 129929 पदों पर की जाएंगी I आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ योग्यता होना आवश्यक है जैस पूर्व सेना कर्मियों के मामले में, उम्मीदवारों को केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष डिग्री या समकक्ष सेना योग्यता उत्तीर्ण होनी चाहिए। सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सीआरपीएफ जनरल ड्यूटी कांस्टेबल पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 21700-69100/- रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा
योग्य उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों के माध्यम से किया जाएगा-
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- चिकित्सीय परीक्षा
- लिखित परीक्षा
सीआरपीएफ कांस्टेबल अधिसूचना 2023
ट्विटर पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सीआरपीएफ जल्द ही जनरल कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://rect.crpf.gov.in/ पर अधिसूचना जारी करने वाला है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सीआरपीएफ कांस्टेबल प्रेस विज्ञप्ति का पीडीएफ लिंक नीचे साझा किया गया है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पदों के लिए आवेदन करने से पहले उन्हें भर्ती अभियान का प्रत्येक विवरण पता होना चाहिए।
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जल्द ही 129929 कांस्टेबल रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसकी घोषणा गृह मंत्रालय द्वारा की गई है। चयनित उम्मीदवारों को पूरे देश में तैनात किया जाएगा। संदर्भ के लिए सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 का संक्षिप्त सारांश नीचे दिया गया है।
आर्गेनाइजेशन | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) |
रिक्ति का नाम | जनरल कांस्टेबल |
पदों की संख्या | 125262 |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | जल्द घोषित होगी |
आवेदन प्रक्रिया की तिथि | जल्द घोषित होगी |
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 पदों का विवरण
गृह मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जनरल ड्यूटी कांस्टेबल पदों पर पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के 129929 पद भरे जाने हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना के साथ पूरी श्रेणी-वार सीआरपीएफ कांस्टेबल रिक्ति 2023 जारी करेगा साथ ही पूरी भर्ती में 10% रिक्तियां पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी।
उम्मीदवार | पद की संख्या |
महिला उम्मीदवार | 4467 |
पुरुष उम्मीदवार | 125262 |
कुल पद | 129929 |
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 योग्यता
उम्मीदवारों को केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑफिसियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे I हालांकि भर्ती से जुड़ी अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई हैI भर्ती अधिसूचना जारी होने के साथ ही महत्वपूर्ण तिथियों का भी ऐलान किया जाएगा I
Comments
All Comments (0)
Join the conversation