CTET Admit Card 2026: कब तक आएगा सीटेट एडमिट कार्ड? हॉल टिकट PDF यहां से ctet.nic.in कर सकेंगे डाउनलोड
CTET Admit Card 2026: सीटेट परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी को किया जाना है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगे लेख में जानें कब तक आएगा सीटेट एडमिट कार्ड।
CTET Admit Card 2026 Date : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 8 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द जारी कर दिया जाएगा। सीटेट परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में रविवार को ऑफलाइन (OMR) मोड में किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिए महत्वपूर्ण विवरणों को देख सकते हैं।
CTET Admit Card 2026 Release Date: महत्वपूर्ण विवरण
सीटेट सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे टेबल में महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं:
| बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| परीक्षा का नाम | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) |
| परीक्षा तिथि | 8 फरवरी, 2026 |
| सिटी स्लिप जारी होने की तिथि | जल्द होगी जारी |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द होगा जारी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ctet.nic.in |
CTET Admit Card 2026 Download: एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप डाउनलोड कैसे करें?
सीटेट एडमिट कार्ड/सिटी स्लिप 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर, Download Admit Card 2026/CTET City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड/सिटी स्लिप 2026 दिखाई देगा।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट करना ना भूलें।
CTET Admit Card 2026: सीटेट एडमिट कार्ड कब आएगा?
सीटेट सिटी स्लिप 2026 परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। जिसमें उम्मीदवारों को शहर की जानकारी मिलेगी। सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे। वहीं सीटेट एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Check: CTET Paper 2 Syllabus 2026
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.