This is an archived article last updated on Jun 15, 2025. The information may be outdated.

10+ Father's Day Poems in Hindi: पिता को समर्पित सुंदर कविताएँ और पंक्तियाँ

Last Updated: Jun 15, 2025, 15:35 IST

फादर्स डे पर हिंदी में कविताएँ और पंक्तियाँ पढ़ें। बच्चों के लिए छोटी कविताएं, बेटी और बेटे की ओर से दिल छूने वाली शायरी और पिता पर भावुक कविताएं इस लेख में शामिल हैं।

Poems on Father's Day in Hindi
Poems on Father's Day in Hindi

Father's Day Hindi Poems: फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।यह दिन उस शख्स को समर्पित है जो हमारे जीव की मजबूत नींव होता है — हमारे पिता।एक ऐसा व्यक्ति जो हर दर्द सहकर भी हमें मुस्कराना सिखाता है, अपनी इच्छाओं को पीछे रखकर हमारी खुशियों को प्राथमिकता देता है।इस खास अवसर पर हम आपके लिए लाए हैं – पिता के प्रेम, त्याग और स्नेह को दर्शाने वाली बेहतरीन कविताएं और पंक्तियाँ,जिन्हें आप अपने पापा को समर्पित कर सकते हैं।

इस लेख में आपको मिलेगा:

  • बच्चों के लिए फादर्स डे पर छोटी कविताएँ
  • बेटी की ओर से पापा के लिए कविता (Daughter to Father Poems in Hindi)
  • बेटे की तरफ से पापा को समर्पित पंक्तियाँ (Lines from Son)
  • पिता पर लंबी भावुक कविता (Long Emotional Poems for Father)
  • पिता के लिए सुंदर पंक्तियाँ और शायरी (Beautiful Lines on Father in Hindi)

इन कविताओं के माध्यम से आप अपने पापा को धन्यवाद, सम्मान और प्रेम जता सकते हैं। चाहे आप स्कूल प्रोग्राम के लिए कविता ढूंढ़ रहे हों या सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भावपूर्ण शब्द, ये सभी पंक्तियाँ आपके लिए मददगार होंगी।

Also Check| Father's Day Card Messages Ideas for Kids & Students

मन को छू जाने वाली शायरी, पापा के नाम

1. “बचपन में बाजार में जिस खिलौने पर हाथ रख दो, पता था ये गिफ्ट रैप होकर घर चला आएगा। हमने कभी पिता से उनकी सैलरी नहीं पूछी, बस अपनी फरमाइशें बताईं, और हमारे लिए पापा दुनिया की हर चीज ले आते। चाहे चाँद मांग लिया, तो आसमान से ही चाँद खींच लाते।”

2. “मैं बड़ा हुआ, अपने पैरों पर खड़ा हुआ और खूब पैसे कमाए – लेकिन वह परफ्यूम नहीं खरीद पाया जो पापा अपने पसीने से महकाते थे, वह जूते नहीं पहन पाया जो पापा अपने पैरों के छाले के बजाय मेरे लिए लाते थे।”

3. “पापा की उँगली थामकर जब चला था पहली बार,
तो लगा था इस दुनिया में गिर ही नहीं सकता।”

4. “पापा छाया की तरह रहे हर वक्त साथ,
धूप में जलते रहे मगर कभी शिकायत नहीं की।”

5. “मेरे सपनों को उड़ान तो माँ ने दी,
मगर पंख पापा ने काट-काट कर बनाए थे… अपने ख्वाबों के।”

6. “कभी खुद भूखे रह गए, मगर मेरी थाली भर दी,
पिता सिर्फ कमाने वाले नहीं, देने वाले फरिश्ते होते हैं।”

7. “जब भी हारा मैं ज़िंदगी की किसी दौड़ में,
तो एक आवाज़ आई — ‘कोई बात नहीं बेटा, अगली बार और अच्छा होगा।”

8. “मैंने आसमान छू लिया तो याद आया —
कंधों पर बैठाकर सबसे ऊँचा दिखाने वाला तो पापा था।”

9. “वो चुप रहते थे, मगर उनके हर पसीने की बूँद में एक दुआ होती थी –
‘मेरे बच्चे की ज़िंदगी मुझसे बेहतर हो।”

10. “हमने तो माँ को ही ममता का रूप माना था,
पर हर बार गिरने पर किसी ने पीछे से थामा — वो पापा थे।”

Father's Day Short Poems in Hindi | फादर्स डे पर छोटी कविताएँ

1.तेरे बिना अधूरी है यह ज़िंदगी,

तेरी मुस्कान हैं मेरे हर ख्वाब की वजह।

तू है तो मुस्कराहट है,

वरना तमन्ना बुझ सी जाती।

2.पापा की गोदी जब मिल जाती,

सारी दुनिया अपनी सी लगती।

वो नन्हे हाथों में जब थामते,

तो बड़ी-बड़ी मुश्किलें आसान लगती।

3.पिता एक उम्मीद है, एक आस है,

परिवार की हिम्मत और विश्वास है;

बाहर से सख्त और अंदर से नरम है,

उसके दिल में दफन कई मरम है।

4.प्यारे पापा सच्चे पापा, बच्चों के संग बच्चे पापा,  

करते हैं पूरी हर इच्छा, मेरे सबसे अच्छे पापा,  

पापा हर फ़र्ज़ निभाते हैं, जीवन भर कर्ज चुकाते हैं,  

बच्चे की एक ख़ुशी के लिए, अपने सुख भूल ही जाते हैं,  

जिससे सब कुछ पाया है, जिसने सब कुछ सिखलाया है,  

कोटि नम्न ऐसे पापा को, जिसने हर पल साथ निभाया है।

Father's Day Poems from Daughter | बेटी की कलम से पापा के लिए कविता

1."मेरे पापा मेरे हीरो हैं"

हर मुश्किल में जो ढाल बन जाए,  

हर आँसू को मुस्कान में बदल जाए।  

जो थक कर भी ना थकता है,  

मेरे लिए हर दिन कुछ नया करता है।  

वो मेरे पापा हैं, मेरा अभिमान,  

मेरे जीवन का सबसे प्यारा वरदान।  

उनकी गोद सबसे प्यारा आसमान,  

उनकी बातें देती हैं जीने का अरमान।  

पापा, आप मेरे सुपरहीरो हो,  

आपके जैसा ना कोई और हो।  

फादर्स डे पर बस इतना कहती हूँ,  

आपसे बेइंतिहा प्यार करती हूँ।

2.हर जन्म में मैं आपकी बेटी बनूं

बेटी की कलम से पापा के लिए"

जब भी डर लगे अंधेरों से,  

आपकी आवाज़ रोशनी बन जाए।  

जब भी थम जाए मेरी हिम्मत,  

आपका हाथ सहारा बन जाए।  

 आपने बिना कहे हर सपना समझा,  

मुझमें मेरा खुद से ज्यादा यकीन रखा।  

आपकी आँखों में मेरी उड़ान की चमक,  

पंखों को उड़ने का हौसला देती रही हर पल।

पापा, आप सिर्फ एक रिश्ता नहीं,  

मेरे आत्मविश्वास की बुनियाद हो।  

इस फादर्स डे पर बस दुआ है मेरी,  

हर जन्म में मैं आपकी बेटी बनूं फिर से।

Few Lines on Father's Day from Son

1. पापा आपके बिना दुनिया अधूरी लगती है।

आपने हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर साथ दिया।

जब भी गिरा, आपने थाम लिया।

आपकी डांट में भी प्यार छिपा होता है।

आपके बिना मेरा जीवन अधूरा है।

Long Emotional Poem on Father's Day in Hindi | पिता पर भावुक कविता

1.मेरे कंधे पर बैठा मेरा बेटा  

जब मेरे कंधे पर खड़ा हो गया  

मुझसे कहने लगा  

देखो पापा मैं तुमसे बड़ा हो गया  

मैंने कहा बेटा –

इस गलत फ़हमी में भले ही जकड़े रहना  

मगर मेरा हाथ पकड़े रहना  

जिस दिन यह हाथ छूट जाएगा  

बेटा तेरा रंगीन सपना भी टूट जाएगा  

दुनिया वास्तव में उतनी हसीन नहीं है  

देख तेरे पाँव तले अभी जमीन नहीं है  

मैं तो बाप हूँ बेटा  

बहुत खुश हो जाऊँगा  

जिस दिन तू वास्तव में बड़ा हो जाएगा  

मगर बेटे कंधे पर नहीं  

जब तू जमीन पर खड़ा हो जाएगा  

ये बाप तुझे अपना सब कुछ दे जाएगा!  

और तेरे कंधे पर दुनिया से चला जाएगा!

2.पिता जीवन है, संबल है, शक्ति है  

पिता सृष्टि के निर्माण की अभिव्यक्ति है  

पिता उंगली पकड़े बच्चे का सहारा है  

पिता कभी कुछ खट्टा, कभी खारा है  

पिता पालन है, पोषण है, परिवार का अनुशासन है  

पिता धौंस से चलने वाला प्रेम का प्रशासन है  

पिता रोटी है, कपड़ा है, मकान है  

पिता छोटे से परिंदे का बड़ा आसमान है  

पिता सुरक्षा है, सिर पर हाथ है  

पिता नहीं तो बचपन अनाथ है  

पिता से बड़ा तुम अपना नाम करो,  

पिता का अपमान नहीं, उन पर अभिमान करो  

3.जन्म देती है माँ चलना सिखाते हैं पिता  

हर कदम पे बच्चों के रहनुमा होते हैं पिता  

कष्ट पे हमारे दुखी होते है बहुत  

अश्क आंखों से बहे न बहे पर दिल में रोते हैं पिता  

गलतियों पे हमारी डाँटते हैं हमें  

डाँट के खुद भी दुखी होते हैं पिता  

लड़खड़ाये जो कभी कदम हमारे  

अपनी बाँहों में थाम लेते हैं पिता  

पहले समझ न पाए उनके प्यार को हम  

आज हुआ अहसास जब खुद बने हैं पिता

4.माँ को गले लगाते हो, कुछ पल मेरे भी पास रहो,  

पापा याद बहुत आते हो? कुछ ऐसा भी मुझे कहो  

मैंने भी मन में जज़्बातों के तूफान संभाले हैं,  

ज़ाहिर नहीं किया, न सोचो पापा के दिल में प्यार न हो  

थी मेरी ये ज़िम्मेदारी घर में कोई मायूस न हो,  

मैं सारी तकलीफें झेलूँ और तुम सब महफ़ूज़ रहो  

है समाज का नियम भी ऐसा पिता सदा गम्भीर रहे,  

मन में भाव छुपे हैं लाखों, आँखे से न नीर बहे!

कॉलेज के अंतिम उत्सव में मेरा शामिल न हो पाना,  

ट्रेन हुई आँखों से ओझल, पर हाथ देर तक फहराना

5.प्यार का सागर ले आते, फिर चाहे कुछ न कह पाते,

छोटी सी उंगली पकड़कर, चलना उन्होंने सीखाया,

जीवन के हर पहलु को, अपने अनुभव से बताया,

हर उलझन को उन्होंने, अपना दुःख समझ सुलझाया,

दूर रहकर भी हमेशा, प्यार उन्होंने हम पर बरसाया,

मेरी हर सिसकियों में, अपनी आंखों को भिगोया,

आशिर्वाद उनका हमेशा हमने पाया,

हर ख़ुशी को मेरी पहले उन्होंने जाना,

असमंजस के पलों में अपना विश्वाश दिलाया,

ऐसे पिता के प्यार से बड़ा कोई प्यार न पाया।

Few More Beautiful Lines on Father

फादर्स डे एक ऐसा मौका है जब हम अपने प्यारे पापा को उनके जीवनभर के योगदान और प्रेम के लिए धन्यवाद कह सकते हैं। ये कविताएं और पंक्तियाँ उनके प्रति हमारे दिल के जज़्बातों को शब्दों में बयां करने का एक मधुर प्रयास हैं।

इस फादर्स डे 2025, आप भी अपने पापा को ये कविताएँ समर्पित करें और उन्हें बताएं कि वे आपके जीवन के सबसे अनमोल व्यक्ति हैं।

अगर आप इन कविताओं को WhatsApp, Greeting Card, Instagram या स्कूल स्पीच में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो बेझिझक करें — पापा के लिए कुछ शब्द हमेशा खास होते हैं!

First Published: Jun 14, 2025, 11:56 IST

Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

Trending

Latest Education News