Haryana DElEd Admit Card 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने जुलाई 2024 में होने वाली D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब आधिकारिक BSEH वेबसाइट bseh.org.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 जुलाई, 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 22, 2024 अगस्त को आयोजित होगी।
Haryana D.El.ED Admit Card 2024 Download Link
हरियाणा डीएलएड जुलाई परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना हरियाणा डीएलएड एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय जैसी ज़रूरी जानकारी होती है। यह एक अनिवार्य दस्तावेज़ है जिसे परीक्षा हॉल में ले जाना ज़रूरी है।
Haryana D.El.ED Admit Card 2024 Link |
Haryana DElED Admit Card July 2024 डाउनलोड कैसे करें?
Haryana Board of School Education (BSEH) ने 1 जुलाई 2024 को हरियाणा DElED परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हरियाणा DElED एडमिट कार्ड जुलाई 2024 डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां देख सकते हैं:
- BSEH की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर, "हरियाणा DElED एडमिट कार्ड 2024" लिंक खोजें।
- लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करें।
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
- परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एडमिट कार्ड की एक प्रति अवश्य ले जाएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation