IAS Success Story: Delhi Police में तैनात हैं पिता, बेटी वंदना मीणा 331 रैंक के साथ बनी IAS
IAS Success Story: राजस्थान की रहने वाली वंदना मीणा की स्कूली शिक्षा दिल्ली से पूरी हुई। उनके पिता दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। ऐसे में उन्होंने अपने साथ-साथ परिवार के सपने को भी पूरा किया। उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा के लिए तैयारी की और 331वीं रैंक के साथ आईएएस अधिकारी बनने में सफल रही।
IAS Success Story: UPSC सिविल सेवा देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में शुमार है। यही वजह है कि इस परीक्षा के लिए देशभर से युवा तैयारी करते हैं। हालांकि, इस परीक्षा को पास करना आसान नहीं होता है। प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू जैसे चरणों को पास करने के बाद एक सिविल सेवक के रूप में युवाओं को नौकरी मिलती है। सफलता की दर बहुत कम होने के बावजूद भी युवा इस परीक्षा की तैयारी करते हैं और कोचिंग की मदद भी लेते हैं। आज हम आपको राजस्थान की रहने वाले वंदना मीणा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पिता दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। वहीं, वंदना ने अपने परिवार के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत की और सिविल सेवा परीक्षा में 331वीं रैंक लाकर आईएएस बनकर सफलता हासिल की।
वंदना मीणा का परिचय
वंदना मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा राजस्थान से ही पूरी की। हालांकि, पिता दिल्ली पुलिस में तैनात हैं, तो बाकी की शिक्षा दिल्ली से पूरी की। वंदना ने सेंट कोलंबस स्कूल से अपने आगे की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से मैथ्स ऑनर्स में स्नातक किया।
View this post on Instagram
सिविल सेवक बनने का निर्णय
वंदना के पिता दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। ऐसे में परिवार में पहले से ही सरकारी नौकरी का माहौल था। वंदना का परिवार भी चाहता था कि वह सामाज के लिए कुछ बेहतर करें और यह मौका एक आईएएस बनकर किया जाए, तो बेहतर है। ऐसे में वंदना ने आईएएस बनने का निर्णय लिया, जिसमें उनके परिवार ने भी उनका सहयोग किया।
रोजाना की 10 घंटे से अधिक पढ़ाई
वंदना ने आईएएस अधिकारी बनने के लिए प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक पढ़ाई की। उन्होंने तैयारी के लिए एक शेड्यूल बनाया था, जिसके तहत वह विभिन्न विषयों को लेकर तैयारी करती थी। इसके साथ ही वह पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में ब्रेक भी लिया करती थी।
View this post on Instagram
331वीं रैंक के साथ पाई सफलता
वंदना ने पूरी तैयारी होने के बाद सिविल सेवा की परीक्षा दी। उन्होंने प्रीलिम्स और मेंस की परीक्षा पास करते हुए इंटरव्यू में जगह बनाई। इसके बाद इंटरव्यू में भी अच्छा प्रदर्शन किया, जब सिविल सेवा का परिणाम जारी हुआ, तो वंदना ने इस परीक्षा को 331वीं रैंक के साथ पास कर लिया था। वंदना द्वारा मीडिया में दिए गए एक साक्षात्कार के मुताबिक, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। यदि आपको सफल होना है, तो सही रणनीति के साथ तैयारी कर सफलता के शिखर तक पहुंचा जा सकता है। इस बीच जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के लिए भी तैयार होना पड़ेगा।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.