आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा 21 जनवरी, 2018 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में चार वर्ग थे, जिसमें सामान्य / वित्तीय जागरूकता, क्वॉन्टिटेटिव एप्टीटुड, सामान्य अंग्रेजी, तर्कशक्ति और कंप्यूटर योग्यता शामिल थे। मेन्स परीक्षा में कुल 190 प्रश्न थे जिन्हें हल करने के लिए कुल 160 मिनट की अवधि निर्धारित की गयी थी। प्रत्येक अनुभाग को हल करने के लिए विशिष्ट समय आवंटित किया गया था। परीक्षा के लिए नकारात्मक अंकन लागू था।
परीक्षा का विश्लेषण: छात्रों द्वारा प्राप्त फीडबैक के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा के लिए कठिनाई का स्तर मॉडरेट था। यहाँ जागरण जोश की बैंकिंग टीम परीक्षा के व्यापक विश्लेषण के साथ परीक्षा के लिए अपेक्षित कट-ऑफ अंक भी प्रदान कर रही है।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के लिए प्रमोशन पालिसी
खंडानुसार विवरण निम्नानुसार हैं:
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा 2017-18 का पैटर्न
अनुभाग का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | अनुभाग के लिए आवंटित समय | कठिनाई का स्तर |
सामान्य / वित्तीय जागरूकता | 50 | 50 | 35 मिनट | मॉडरेट |
सामान्य अंग्रेजी | 40 | 40 | 35 मिनट | मॉडरेट |
तर्कशक्ति और कंप्यूटर योग्यता | 50 | 60 | 45 मिनट | मॉडरेट टू डिफिकल्ट |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टीटुड | 50 | 50 | 45 मिनट | मॉडरेट |
कुल | 190 | 200 | 160 मिनट |
|
क्या देश में सिंगल बैंक भर्ती परीक्षा की आवश्यकता है?
सामान्य अंग्रेजी: इस खंड के लिए कठिनाई स्तर मॉडरेट था। परीक्षा में दो रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन पूछे गये थे । इनमे से एक रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन कॉर्पोरेट नीति पर आधारित था। कुछ प्रश्न नए पैटर्न पर भी आधारित थे।
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या (40) | कठिनाई का स्तर |
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन | 12 | मॉडरेट |
विपरीतार्थी शब्द/ समानार्थी शब्द ( रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन पर आधारित) | 5 | इजी टू मॉडरेट |
डबल फिलर | 5 | इजी |
सेंटेंस रीअरेजमेंट (नए पैटर्न पर आधारित) | 5 | मॉडरेट |
शब्द का सही प्रयोग (अभ्यर्थियों को ऐसा वाक्य ढूढना था जिनमे सही शब्द का प्रयोग किया गया हो) | 6 | इजी टू मॉडरेट |
फ्रेजल रिप्लेसमेंट (Phrasal Replacement) | 7 | इजी टू मॉडरेट |
यदि आप बैंक पीओ परीक्षा में असफ़ल हो रहे है तो इन 6 स्टेप्स को अपनाए !
तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता: इस खंड के लिए कठिनाई का स्तर मॉडरेट टू डिफिकल्ट था। यह अनुभाग अन्य वर्गों की तुलना में मुश्किल था। इस अनुभाग में पहेली के सेट थे। इस खंड में कंप्यूटर एपटीट्यूड से कोई भी सवाल नहीं पूछा गया।
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या (50) | कठिनाई का स्तर |
सिल्लोजिसम (Syllogism) | 3 | इजी |
सीटिंग अरेंजमेंट (लीनियर) | 5 | मॉडरेट टू डिफिकल्ट |
अल्फाबेट सीरीज | 5 | मॉडरेट |
पहेली (फ्लोर पर आधारित पहेली + बॉक्स पर आधारित पहेली + रक्त संबंध पर आधारित पहेली) | 5+5+5=15 | डिफिकल्ट |
डेटा दक्षता | 5 | डिफिकल्ट |
इनपुट आउटपुट | 5 | मॉडरेट टू डिफिकल्ट |
आर्डर एंड रैंकिंग | 3 | मॉडरेट |
डायरेक्शन सेंस | 3 | मॉडरेट |
अल्फा-न्यूमेरिक सीरीज | 3 | मॉडरेट |
विविध | 3 | मॉडरेट टू डिफिकल्ट |
जानिए बैंकिंग परीक्षा के पैटर्न में हुए बदलाव एवं इसमें महारत हासिल करने के तरीके
क्वॉन्टिटेटिव एप्टीटुड: यह खंड मध्यम था। इस खंड में डेटा इंटरप्रिटेशन के तीन सेट थे तथा प्रत्येक सेट में 5-5 प्रश्न थे। जिन अभ्यर्थियों की कैलकुलेशन स्पीड अच्छी है, वे आसानी से डीआई के प्रश्न हल कर सकते थे।
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या (50) | कठिनाई का स्तर |
डाटा इंटरप्रिटेशन (केसलेट डीआई+ टैबुलर डीआई के दो सेट ) | 15 | मॉडरेट टू डिफिकल्ट |
सरलीकरण/अप्प्रोक्सीमेंशन | 5 | इजी टू मॉडरेट |
नंबर सीरीज (मिसिंग पैटर्न पर आधारित) | 5 | मॉडरेट |
डेटा दक्षता | 5 | डिफिकल्ट |
द्विघात समीकरण | 5 | मॉडरेट |
विविध (औसत, आयु, लाभ और हानि, एसआई और सीआई, अनुपात और अनुपात, समय और कार्य, समय और दूरी, पार्टनरशिप आदि) | 15 | मॉडरेट |
सामान्य जागरूकता: इस खंड के लिए कठिनाई का स्तर मॉडरेट था। अधिकांश प्रश्न अक्टूबर महीने के करंट अफेयर से पूछे गए थे। बैंकिंग जागरूकता के सवाल भी करंट अफेयरस पर ही आधारित थे। परीक्षा में स्टैटिक जीके से भी सवाल पूछे गये थे।
आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए अपेक्षित कटऑफ अंक: - हमारे विश्लेषण और परीक्षा के कठिनाई के स्तर के अनुसार, निम्नलिखित श्रेणियों के लिए अपेक्षित कटऑफ अंक निम्नलिखित है।
| अपेक्षित कटऑफ अंक | |||
सामान्य | 102-107 | |||
अनुसूचित जाति | 55-60 | |||
अनुसूचित जनजाति | 53-58 | |||
अन्य पिछड़ा वर्ग | 96-101 |
नोट: उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उपरोक्त कटऑफ अलग-अलग हो सकते हैं क्योंकि यह विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, इसलिए आईबीपीएस ने इसे अपनी वेबसाइट पर घोषित होने तक सटीक कट ऑफ अंक की भविष्यवाणी करना संभव नहीं है। आईबीपीएस कट ऑफ अंक की घोषणा करेगा, जब चयन की प्रक्रिया खत्म हो गई है।
आगामी बैंक परीक्षाओं के लिए बेस्ट ऑफ़ लक!
IBPS PO इंटरव्यू 2018 में आपके एजुकेशनल बैकग्राउंड का महत्व
बैंकिंग परीक्षाओ के लिए अंग्रेजी भाषा की तैयारी कैसे करे?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation