ICSI CSEET July 2023 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने आज, 9 अगस्त को आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2023 रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा जुलाई 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना ICSI CSEET जुलाई 2023 रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए आईसीएसआई सीसेट रिजल्ट 2023 तक पहुंचने के लिए इस लेख में डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
आपको बता दें कि जुलाई सत्र के लिए आईसीएसआई सीएसईईटी 2023 परीक्षा 30 जुलाई और 1 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी)का रिजल्ट अब डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस लिंक पर क्लिक करें | ICSI CSEET July 2023 Result link |
ICSI CSEET जुलाई 2023 रिजल्ट हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी तालिका से ICSI CSEET जुलाई 2023 रिजल्ट के बारे में सभी जानकारी देख सकते है।
संस्थान का नाम | इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) |
परीक्षा का नाम | कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा |
परीक्षा तिथि | 30 जुलाई और 1 अगस्त 2023 |
वर्ग | रिजल्ट |
ICSI CSEET जुलाई 2023 रिजल्ट रिलीज की तारीख | 9 अगस्त 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.icsi.edu |
ICSI CSEET July 2023 Result कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को देख कर ICSI CSEET जुलाई 2023 रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर, सीएसईईटी जुलाई 2023 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नई विंडो ओपन होगी, अपना लॉगिन आईडी दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका आईसीएसआई सीसेट रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- ICSI CSEET जुलाई 2023 स्कोरकार्ड को चेक और डाउनलोड करें।
- अंत में ICSI CSEET जुलाई 2023 रिजल्ट का एक प्रिंट लें।
उम्मीदवार ध्यान दें कि सीएसईईटी 2023 परीक्षा में चार पेपर शामिल थे, प्रत्येक पेपर में 35 प्रश्न थे। इन पेपरों में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। पेपर 1 में बिजनेस कम्युनिकेशन, पेपर 2 में लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग, पेपर 3 में इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट और पेपर 4 में करंट अफेयर्स, प्रेजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल्स पर प्रश्न शामिल हैं। सीएसईईटी परीक्षा जुलाई 2023 कुल 200 अंकों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें प्रत्येक सेक्शन 50 अंकों का था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation