IAF Recruitment 2023 Notification: भारतीय वायु सेना ने एयरमैन ग्रुप 'वाई' पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। 12वीं की परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए भारतीय वायुसेना में शामिल होने का यह सुनहरा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती परीक्षा रैली के लिए उपस्थित हो सकते हैं जो 12 से 19 सितंबर, 2023 तक वायु सेना स्टेशन बैरकपुर, 24 परगना (उत्तर), पश्चिम बंगाल में आयोजित की जाएगी।
आईएएफ भर्ती 2023 अधिसूचना में उल्लिखित अतिरिक्त पात्रता के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 10+2 / इंटरमीडिएट / समकक्ष परीक्षा सहित कुछ शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए।
Indian Air Force Recruitment 2023: हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दिए टेबल से भारतीय वायु सेना भर्ती 2023 के बार में सभी जानकारी देख सकते हैं।
संचालन संकाय का नाम | भारतीय वायुसेना |
भर्ती का नाम | आईएएफ भर्ती 2023 |
पद का नाम | एयरमैन (ग्रुप Y) |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://indianairforce.nic.in/ |
योग्यता | 12वीं पास |
IAF अधिसूचना 2023 PDF |
Indian Air Force Recruitment 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
- 12 से 13 सितंबर, 2023-ग्रुप 'Y'/मेडिकल असिस्टेंट
- 15 से 16 सितंबर, 2023-ग्रुप 'Y'/ मेडिकल असिस्टेंट
- 18 से 19 सितंबर, 2023-ग्रुप 'Y'/ मेडिकल असिस्टेंट (फार्मेसी में डिप्लोमा/बी,एससी रखने वाले उम्मीदवारों के लिए)।
आईएएफ शैक्षिक योग्यता 2023
उम्मीदवारों को केंद्रीय, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और अंग्रेजी के साथ 10+2/इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए।
IAF चयन प्रक्रिया 2023
शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) पास करने वाले उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी जो वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective type) की होगी और अंग्रेजी पेपर को छोड़कर सभी प्रश्न पत्र द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) में होंगे। उम्मीदवार को उत्तर OMR शीट पर दर्ज करने होंगे।
बता दें कि लिखित परीक्षा की अवधि 45 मिनट होगी और इसमें 10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार अंग्रेजी (20 प्रश्न) और रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस (RAGA) (30 प्रश्न) शामिल होंगे।
Indian Air Force Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
आईएएफ भर्ती परीक्षा अधिसूचना के अनुसार, पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार 12 सितंबर 2023, 15 सितंबर 2023 और 18 सितंबर 2023 को सुबह 10 बजे (कट-ऑफ समय) तक वायु सेना स्टेशन बैरकपुर, 24 परगना (उत्तर), पश्चिम बंगाल में रिपोर्ट कर सकते हैं। और भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation