इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमिशन कोर्स (टेक्निकल) के लिए अविवाहित पुरूष और महिला इंजीनियर ग्रेजुएट और रक्षा कर्मियों की विधवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इंडियन आर्मी शॉर्ट सर्विस कमिशन कोर्स अप्रैल 2019 से शुरू होगा. योग्य उम्मीदवार 23 जनवरी से 21 फरवरी 2019 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पद के लिए आवेदन भेज सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि
• ऑनलाइन आवेदन भेजने की प्रारंभ तिथि : 23 जनवरी 2019
• ऑनलाइन आवेदन भेजने की अंतिम तिथि: 21 फरवरी 2019
पदों का विवरण:
एसएससी (टेक)
• पुरुष - 175 पद
• महिला - 14 पद
रक्षा कर्मियों की विधवाएं
• एसएससीडब्ल्यू (नॉन टेक) - 1 पद
• एसएससीडब्ल्यू (टेक) - 1 पद
ब्रांच-वाइज पद
ब्रांच | पुरुष | महिला | कुल पद |
सिविल इंजीनियरिंग | 46 | 04 | 50 |
मेकेनिकल इंजीनियरिंग | 14 | 03 | 17 |
इलेक्ट्रीकल/ इलेक्ट्रोनिक इंजीनियरिंग | 22 | 02 | 24 |
एरोनोटिकल/बालिस्टक्स/एवियोनिक्स इंजीनियरिंग | 12 | 00 | 12 |
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग | 44 | 03 | 47 |
इलेक्ट्रोनिक्स एंड टेलीकॉम/ टेलीकम्यूनीकेशन/ | 23 | 02 | 25 |
इलेक्ट्रोनिक्स /ऑप्टो इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग | 08 | 00 | 08 |
प्रॉडक्शन इंजीनियरिंग | 03 | 00 | 03 |
आर्किटेक्चर/ बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन टेक इंजीनियरिंग | 03 | 00 | 03 |
कुल | 175 | 14 | 189 |
योग्यता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
एसएससी (टेक) - पुरुष और महिला
• उम्मीदवार जिन्होंने इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण की है या इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में हैं
रक्षा कर्मियों की विधवाएं
• एसएससीडब्ल्यू (नॉन टेक) - किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन
• एसएससीडब्ल्यू (टेक) - इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बी.ई /बी.टेक
आयु सीमा:
• एसएससी (टेक) - पुरुष और महिला - 20 से 27 वर्ष
• रक्षा कर्मियों की विधवाएँ - 35 वर्ष से अधिक नहीं
चयन प्रक्रिया:
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवर 23 जनवरी से 21 फरवरी 2019 इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट (डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation