Jharkhand Board 12th ARTS Toppers List 2025: राजमहल के देव तिवारी ने किया टॉप, पूरी मेरिट लिस्ट यहां jacresults.com देखें

Jharkhand Board 12th ARTS Result 2025: झारखंड बोर्ड ने 5 जून क्लास 12 आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 95.62%। खुंटी जिला 99.53% के साथ सबसे आगे, जिसके बाद सिमडेगा 99.13 वहीं पलामू जिला 88.56% सबसे पीछे रहा। इस साल 12वीं आर्ट्स में 1,07,867 छात्रों की पहली डिवीजन। राजमहल के देव तिवारी ने 96.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया, दूसरे स्थान पर पदमा की प्रेरणा कुमारी 94% रहीं। जिलेवार, मेरिट लिस्ट हर लेटेस्ट अपडेट यहां देखें।

Jun 5, 2025, 15:57 IST
Jharkhand Board 12th ARTS Toppers List 2025
Jharkhand Board 12th ARTS Toppers List 2025

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट यहां देखें

 JAC Board 12th ARTS Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड (JAC) की ओर से आज यानी 5 जून को क्लास 12 आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजों घोषित कर दिए गए हैं। जो छात्र बोर्ड एग्जाम 2025 में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट  jacresults.com पर जाकर देख सकते हैं। नतीजे डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप के साथ - साथ जागरण जोश jagranjosh.com/results की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। जेएसी बोर्ड 2025 साइंस और कॉमर्स के नतीजे 31 मई, 2025 को घोषित कर दिए गए थे। जिसमें अंकिता दत्ता साइंस टॉपर और रेशमा कुमारी ने कॉमर्स स्ट्रीम से टॉप किया है। झारखंड बोर्ड नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्प्रेंस के जरिए की गई, इसी के साथ जिलेवाल और टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी साझा कर दी गई है। पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 98.83% प्रतिशत छात्र पास हुए थे और जीनत परवीन ने 472 अंक हासिल कर आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया था।

इस साल झारखंड का खूंटी जिला 99.53% के साथ सबसे आगे और पलामू जिला 88.56% के साथ सबसे पीछे रह गया है। इस साल पहली डिवीजन में 1,07,867,  दूसरी डिवीजन में 1,04,314 और वहीं तीसरी डिवीजन में 5,091 छात्र शामिल किए गए हैं। पिछले साल से बेहतर रहा इस साल का झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025। इस साल राजमहल के देव तिवारी ने 96.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया। दूसरी टॉपर पदमा की प्रेरणा कुमारी 94% रहीं। वहीं सूरज कुमार दास और कुमारी रितंवारा ने 93.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट महत्वपूर्ण विवरण

जेएसी बोर्ड 12वीं के एग्जाम 2025 में जो छात्र शामिल हुए थे, उन्हें नीचे टेबल में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों को भी ध्यान से देखना चाहिए:

बोर्ड का नाम 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड (JAC) 

जेएसी 12 एग्जाम 2025

11 फरवरी से 4 मार्च, 2025

जेएसी 12 रिजल्ट डेट 2025

31 मई साइंस और कॉमर्स 

जेएसी 12 आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2025

5 जून 2025 घोषित

ऑफिशियल वेबसाइट 

jac.jharkhand.gov.in and jac.nic.in

रिजल्ट मोड 

ऑनलाइन 

JAC 12th Arts Result 2025: ये हैं इस साल के आर्ट्स टॉपर 

नीचे टेबल के जरिए देखें इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं 2025 आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स की पूरी लिस्ट: 

रैंक

छात्र का नाम

प्रतिशत

1

देव तिवारी 

96.2%

2

प्रेरणा कुमारी

94%

3

सूरज कुमार दास 

93.2%

3

कुमारी रितंवारा

93.2%

JAC 12th Arts Result 2025: पिछले साल के टॉप 10 आर्ट्स टॉपर्स 

नीचे टेबल के जरिए पिछले साल के टॉप 10 आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट साझा की गई है: 

रैंक

छात्र का नाम

अंक प्राप्त की

1

जीनत परवीन

472

2

बहमनी धन 

466

3

दीपाली कुमारी 

458

4

राहत परवीन

456

5

खुशनुमा परवीन

455

6

कुमारी खुशी वर्मा

454

7

श्रुति कुमारी

453

8

प्रवीण बैठा

452

8

अंजलि कुमारी

452

8

शुभोदीप कुमार दास

452

9

बबीता सिरका

451

9

निकिता कुमारी

451

9

आकाशमिका कुमारी

451

10

रवि कुमार 

450

10

कशिश कुमारी

450

10

डोना चंद्रा

450

झारखंड बोर्ड ये रहा 12वीं पिछले पांच साल का पास प्रतिशत  

साल 

परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की संख्या

पास 

पास प्रतिशत

2019

1,84,384

1,47,468

79.97%

2020

1,27,532

1,05,256

82.53%

2021

2,09,234

1,89,801

90.71%

2022

1,84,425

1,79,683

97.43%

2023

2,25,946

2,16,856

95.97%

2024

2,21,855

2,06,685

93.16%

JAC Board 12th ARTS Result 2025: ये हैं इस साल के साइंस टॉपर

छात्र झारखंड बोर्ड क्लास 12 साइंस टॉपर्स की लिस्ट नीचे टेबल में देख सकते हैं:

रैंक

नाम

अंक 

स्कूल का नाम

जगह

1.

अंकिता दत्ता

477

राजकीयकृत +2 हाई स्कूल

गोविंदपुर

2.

अंकित कुमार साह

476

नोवामुंडी इंटर कॉलेज

नोआमुंडी

3.

किशोर कुमार

474

(+2) हाई स्कूल

बरकागांव

3.

जगन्नाथ सिंह चौधरी

474

वीके मजदूर इंटर कॉलेज

चास

3.

हिमांशु कुमार

474

बिष्णुगढ़ इंटर कॉलेज

बिष्णुगढ़

JAC Board 12th ARTS Result 2025: ये हैं इस साल के कॉमर्स टॉपर 

छात्र झारखंड बोर्ड क्लास 12 कॉमर्स टॉपर्स की लिस्ट नीचे टेबल में देख सकते हैं:

रैंक

नाम

अंक 

स्कूल का नाम

जगह

1.

रेशमा कुमारी

476

-

-

2.

-

-

-

-

3.

-

-

-

-

जेएसी झारखंड बोर्ड 2025 क्लास 12 रिजल्ट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

झारखंड बोर्ड jac.jharkhand.gov.in रिजल्ट 2025 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए दो आधिकारिक वेब पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध है। नीचे बताए गए ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी छात्र जेएसी 12 का रिजल्ट देख सकते हैं:

  • jac.jharkhand.gov.in 2025
  • jacresults.com 2025
  • results.digilocker.gov.in 
  • jagranjosh.com/results 

 

 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News