JSSC Teacher Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए 1373 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस भर्ती अभियान के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
झारखंड में निकाली गई सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 18 जून 2025 से आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2025 तक रहेगी। सरकारी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए 1373 पदों के लिए योग्यता जानें।
JSSC Teacher Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए कुल 1373 पदों पर आवेदन मांगे हैं। माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगा। आगे महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें:
संगठन | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) |
परीक्षा का नाम | झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 |
पद का नाम | माध्यमिक शिक्षक भर्ती |
रिक्त पदों की संख्या | 1373 |
रजिस्ट्रेशन | 18 जून से 17 जुलाई 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | jssc.jharkhand.gov.in |
JSSC Teacher Recruitment 2025: जरूरी तिथियां
JSSC शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होते ही, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 18 जून 2025 से आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। किसी भी जरूरी तिथि को जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को भी देख सकते हैं:
महत्वपूर्ण विवरण | जरूरी तिथि |
JSSC शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन 2025 | 18 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन | 18 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 17 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि तक |
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 19 जुलाई 2025 |
फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि | 23 से 25 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि |
JSSC Teacher Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
झारखंड में शिक्षकों के पद पर निकली इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। उनके पास आवेदन करने के लिएकिसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इससे अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
JSSC Teacher Recruitment 2025: आयु सीमा
जो भी उम्मीदवार शिक्षक भर्ती 2025 अभियान में शामिल होना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें तय किए गए मापदंडों को पूरा करना होगा। माध्यमिक शिक्षक पद भर्ती के लिए 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छुट तय नियमों के अनुसार दी जाएगी। नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आयु सीमा की जांच करें:
वर्ग | आयु सीमा |
न्यूनतम आयु सीमा | 21 वर्ष |
जनरल व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 40 वर्ष |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग | 42 वर्ष |
अनुसूचित जाति (पुरुष एवं महिला) | 45 वर्ष |
अनुसूचित जनजाति ( (पुरुष एवं महिला) | 45 वर्ष |
JSSC Teacher Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
झारखंड में शिक्षकों के पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया 18 जून से पूरी कर सकते हैं। इसी के साथ आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अगले पेज पर Jharkhand Trained Madhyamik Acharya Combined Competitive Examination के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4 अब Apply Online पर क्लिक करेंय़
स्टेप 5 मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
स्टेप 6 रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation