इस वर्ष केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने वर्ष 2018 की भर्ती के तहत कई रिक्तियों की घोषणा की है। उम्मीदवार, जो सरकारी स्कूल शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं, इन शिक्षको के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में, हमने KVS शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने से पहले और बाद में, छात्रों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों को उत्तर सहित संकलित किया है। तो, आइए- अक्सर पूछे जाने वाले इन प्रश्नों और इनके उत्तरों को विस्तार से देखते हैं:
1. वर्ष 2018 में, KVS द्वारा विभिन्न शिक्षक पदों के लिए कितनी रिक्तियां को घोषित किया गया हैं?
उत्तर: इस वर्ष, केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) शिक्षक पदों की भर्ती के लिए कुल 8339 रिक्तियों की घोषणा की गयी है - प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), लाइब्रेरियन, प्राइमरी शिक्षक (PRT) और प्राइमरी शिक्षक (संगीत)। विभिन्न KVS शिक्षक पदों के लिए पोस्ट-वार रिक्तियों की संख्या को निम्नलिखित तालिका में दिया गया है:
पोस्ट ग्रुप | पोस्ट का नाम | रिक्तियों की संभावित संख्या |
ग्रुप A | प्रिंसिपल | 76 |
ग्रुप A | वाइस प्रिंसिपल | 220 |
ग्रुप B | पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) | 592 |
ग्रुप B | प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) | 1900 |
ग्रुप B | लाइब्रेरियन | 50 |
ग्रुप B | प्राइमरी शिक्षक (PRT) | 5300 |
ग्रुप B | प्राइमरी शिक्षक (PRT - संगीत) | 201 |
कुल | 8339 |
केन्द्रीय विद्यालय (KVS) 2018 PGT/ TGT/ PRT/ लाइब्रेरियन भर्ती हेतु पात्रता मानदंड
2. KVS 2018 आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न शिक्षक पदों की आयु सीमा क्या है?
उत्तर: नीचे दी गई तालिका में, नवीनतम आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार KVS पदों की आयु सीमा का संक्षिप्त विवरण दिया गया हैं:
पद का नाम | आयु सीमा |
प्रिंसिपल | 35 से 50 वर्ष |
वाइस प्रिंसिपल | 35 से 45 |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) | 40 वर्ष |
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) | 35 वर्ष |
लाइब्रेरियन | 35 वर्ष |
प्राइमरी शिक्षक | 30 वर्ष |
प्राइमरी शिक्षक (PRT - संगीत) | 30 वर्ष |
3. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति श्रेणियों के लिए क्या कोई आयु सीमा में छूट का प्रावधान है?
उत्तर: हां, निम्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है:
क्रम संख्या | श्रेणी | आयु में छूट |
1 | अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति | 5 वर्ष |
2 | अन्य पिछड़ा वर्ग | 3 वर्ष |
3 | प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पद को छोड़कर केवल महिलायों के शिक्षण पद हेतु (सभी श्रेणियों) | 10 वर्ष |
4 | KVS कर्मचारियों के लिए | कोई आयु सीमा नहीं |
5 | केंद्र सरकार में 3 साल निरंतर सेवा कर रहे उम्मीदवार के लिए, बशर्ते पद समतुल्य होना चाहिए या संबद्ध कैडर में होना चाहिए | सामान्य जाति के लिए 5 वर्ष; अनुसूचित जाति के लिए 10 वर्ष; पिछड़ी जाति के लिए 8 वर्ष; |
6 | जम्मू-कश्मीर राज्य में 01-01-1980 से 31-12-1989 के दौरान आम तौर पर निवास करने वाले व्यक्ति | 5 वर्ष |
7 | विकलांग व्यक्ति (महिलाओं सहित) | (i) एस०सी० / एस०टी०- 15 वर्ष (ii) पिछड़ी जाति - 13 वर्ष (iii) सामान्य जाति- 10 वर्ष |
8 |
पूर्व सैनिक (अनारक्षित / सामान्य) (केवल समूह-B पदों के लिए) | आवेदन प्राप्ति की समाप्ति तिथि में वास्तविक आयु से, सेना में प्रदान किये गए 03 साल की कटौती |
9 | केवल पूर्व-सैनिकों (पिछड़ी जाति) समूह-B पदों के लिए) | आवेदन प्राप्ति की समाप्ति तिथि में वास्तविक आयु से, सेना में प्रदान किये गए 03 साल (3 साल + 3 साल) की कटौती |
10 | केवल पूर्व-सैनिकों (एस०सी० / एस०टी०) समूह-B पदों के लिए) | आवेदन प्राप्ति की समाप्ति तिथि में वास्तविक आयु से, सेना में प्रदान किये गए 08 साल (3 साल + 5 साल) की कटौती |
4. PGT, TGT और PRT के शिक्षक पदों के लिए आवश्यक और वांछित शैक्षिक योग्यतायें क्या हैं?
उत्तर:
i. पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पद के लिए आवश्यक योग्यता :
(अ.) NCERT के क्षेत्रीय शैक्षिक कॉलेज से दो साल के 'एकीकृत पोस्ट ग्रेजुएट M.Sc. के प्रोग्राम में संबंधित विषय का कोर्स.
या
हिंदी, अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीवविज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और वाणिज्य विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री में कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक.
(आ.) एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी०एड० या समकक्ष डिग्री.
(इ.) हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण में प्रवीणता.
नोट: केवल स्पेशल बी०एड० वाले उम्मीदवार PGT के पद के लिए पात्र नहीं होंगे।
वांछनीय योग्यता: कंप्यूटर एप्लीकेशनस का ज्ञान.
केन्द्रीय विद्यालय (KVS) 2018 PGT/ TGT/ PRT/ लाइब्रेरियन: सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
ii. प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के पद के लिए आवश्यक योग्यता:
(अ.) संबंधित विषय में NCERT के क्षेत्रीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन से चार साल के एकीकृत डिग्री कोर्स में कम से कम 50% प्राप्तांक
या
संबंधित विषय (/ विषयों के संयोजन) में कम से कम कुल 50% प्राप्तांकों के साथ स्नातक की डिग्री. विषयों के संयोजन में वैकल्पिक विषय और भाषाएं हैं- अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, संस्कृत और गणित
(आ.) किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed. या समकक्ष डिग्री
(इ.) इस उद्देश्य के लिए NCTE द्वारा तैयार किये गए दिशानिर्देशों के अनुसार, CBSE द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पेपर -2 में उत्तीर्णता।
(ई.) हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य में प्रवीणता
वांछनीय योग्यता: कंप्यूटर एप्लीकेशनस का ज्ञान
iii. प्राइमरी शिक्षक (PRT) के पद के लिए आवश्यक योग्यता:
अ. उच्च माध्यमिक स्तर (या इसके समतुल्य) में कम से कम 50% अंक और प्राथमिक शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा
या
उच्च माध्यमिक स्तर (या इसके समतुल्य) में कम से कम 50% अंक और 4 साल का बैचलर ऑफ एलिमेंटरी एजुकेशन (B.El.Ed.)
या
उच्च माध्यमिक स्तर (या इसके समतुल्य) में कम से कम 50% अंक और शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा (विशेष शिक्षा)
या
स्नातक स्तर में कम से कम 50% अंको के साथ बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed.)
आ. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में उत्तीर्णता
इ. हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने का कौशल
वांछनीय: कंप्यूटर एप्लीकेशनस का ज्ञान
7वें वेतन आयोग के बाद KVS PGT/ TGT/ PRT शिक्षकों की सैलरी
5. क्या KVS PGT/ TGT/ PRT 2018 के लिए CTET प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य है?
उत्तर: नीचे दी गयी तालिका में उपरोक्त प्रश्न का उत्तर दिया गया हैं:
पोस्ट का नाम | CTET की आवश्यकता |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) | CTET अनिवार्य नहीं हैं |
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) | CTET पेपर-2 आवश्यक हैं |
प्राइमरी शिक्षक (PRT) | CTET पेपर-1 आवश्यक हैं |
6. क्या B.Ed करने वाले उम्मीदवार प्राइमरी शिक्षक (PRT) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: B.Ed के छात्र केवल तब ही PRT पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं जब उनके स्नातक स्तर पर कम से कम 50% अंक हो और उन्होंने CTET पेपर -1 को भी क्वालीफाई किया हो।
7. KVS PGT/ TGT/ PRT 2018 भर्ती प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण तिथियां क्या हैं?
उत्तर:
परीक्षा का विवरण | तिथि |
आधिकारिक अधिसूचना के जारी होने की दिनांक | अगस्त 14, 2018 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | अगस्त 24, 2018 |
ऑनलाइन आवेदन समाप्ति की तिथि | सितम्बर 23, 2018 |
परीक्षा तिथियां | बाद में अधिसूचित किया जाएगा |
8. KVS PRT/PGT/TGT 2018 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं और केवल वहीँ पर ऑनलाइन आवेदन पत्र को भी भर सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन हेतु निर्धारित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा. पोस्ट-वार परीक्षा का देय शुल्क निम्नानुसार है:
पोस्ट का नाम | लागू शुल्क |
प्रिंसिपल | रु० 1500 |
वाइस प्रिंसिपल | रु० 1500 |
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) | रु० 1000 |
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) | रु० 1000 |
लाइब्रेरियन | रु० 1000 |
प्राइमरी शिक्षक/ प्राइमरी शिक्षक (संगीत) | रु० 1000 |
नोट: भारत सरकार के नियमों के अनुसार, एस०सी० / एस०टी० / पी०एच० और पूर्व सैनिकों की श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी।) |
आपकी आसानी के लिए, हमने चरण-दर-चरण प्रक्रिया और आवेदन पत्र भरते समय आवश्यक कुछ प्रासंगिक जानकारियों को सूचीबद्ध किया है। विवरण के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
KVS 2018 PGT/ TGT/ PRT/ लाइब्रेरियन भर्ती की आवेदन प्रक्रिया
9. क्या उम्मीदवार विभिन्न शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: यदि उम्मीदवार योग्य है और ऐसा करने की इच्छा रखता है, तो वह एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है । ऐसे मामलों में, उम्मीदवार को सभी पदों के लिए लागू आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, PGT / TGT के अंतर्गत, एक उम्मीदवार केवल एक ही विषय में अप्लाई कर सकता हैं क्योंकि PGT / TGT के सभी विषयों के लिए लिखित परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
10. क्या वे छात्र जो अभी भी अपनी परीक्षाओं को दे रहे हैं और आवश्यक शिक्षा योग्यता प्राप्त नहीं की हैं, आवेदन पत्र भर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, जो छात्र अभी भी अपनी परीक्षा दे रहे हैं वे आवेदन पत्र भर नहीं सकते हैं। केवल वे छात्र जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की है, KVS 2018 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
11. KVS PRT/ PGT/ TGT 2018 परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न क्या है?
उत्तर: हमने नीचे तीनों शिक्षक पदों के लिए परीक्षा पैटर्न को सूचीबद्ध किया है:
KVS PGT शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2018
टेस्ट | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
भाग - I | सामान्य इंग्लिश | 10 | 10 | 3 घंटे |
सामान्य हिंदी | 10 | 10 | ||
भाग - II | सामान्य ज्ञान व कर्रेंट अफेयर्स | 10 | 10 | |
रीजनिंग एबिलिटी | 10 | 10 | ||
कंप्यूटर साक्षरता | 10 | 10 | ||
शिक्षा शास्त्र | 20 | 20 | ||
विषय संबंधित | 80 | 80 | ||
कुल | 150 | 150 |
KVS 2018 PGT/ TGT/ PRT/ लाइब्रेरियन भर्ती की आवेदन प्रक्रिया
KVS TGT शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2018
टेस्ट | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
भाग - I | सामान्य अंग्रेजी | 10 | 10 | 2 घंटे 30 मिनट |
सामान्य हिंदी | 10 | 10 | ||
भाग - II | सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स | 40 | 40 | |
रीजनिंग एबिलिटी | 40 | 40 | ||
कंप्यूटर साक्षरता | 10 | 10 | ||
शिक्षा शास्त्र | 40 | 40 | ||
कुल | 150 | 150 |
KVS PRT शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2018
टेस्ट | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
भाग - I | सामान्य अंग्रेजी | 10 | 10 | 2 घंटे 30 मिनट |
सामान्य हिंदी | 10 | 10 | ||
भाग - II | सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स | 10 | 10 | |
रीजनिंग एबिलिटी | 10 | 10 | ||
कंप्यूटर साक्षरता | 10 | 10 | ||
शिक्षा शास्त्र | 20 | 20 | ||
विषय-संबंधित | 80 | 80 | ||
कुल | 150 | 150 |
KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा की तैयारी हेतु सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
12. क्या KVS PGT/TGT/ PRT 2018 परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन हैं?
उत्तर: KVS द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, गलत उत्तरों के लिए परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा.
13. क्या KVS PGT/TGT/ PRT 2018 परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी?
उत्तर: KVS PGT/TGT/ PRT 2018 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, यानी सभी शिक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा ही आयोजित की जाएगी।
14. क्या KVS PGT/TGT/ PRT 2018 परीक्षा में कोई अनुभागीय कट ऑफ हैं?
उत्तर: नहीं, परीक्षा में कोई भी अनुभागीय कट ऑफ नहीं होगा।
15. KVS PGT/TGT/PRT 2018 की चयन प्रक्रिया में क्या आवश्यकताएं हैं?
उत्तर: प्राइमरी शिक्षक (संगीत) को छोड़कर, KVS 2018 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया सभी पदों के लिए मुख्य रूप से दो चरणों में आयोजित होगी:
1. लिखित परीक्षा
2. इंटरव्यू
16. KVS 2018 की अंतिम चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का भार क्या होगा?
उत्तर: सभी शिक्षक पदों के लिए, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का भार 85:15 अनुपात में होगा। हालांकि, प्राइमरी शिक्षक (संगीत) पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, प्रदर्शन परीक्षा और इंटरव्यू सम्मिलित हैं। सभी तीन चरणों का भार 60:25:15 के अनुपात में होगा।
KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा के पिछले वर्ष के कट-ऑफ अंक
17. क्या KVS 2018 भर्ती के लिए कोई विशिष्ट पोस्टिंग क्षेत्र हैं?
उत्तर: नीचे केन्द्रीय विद्यालय (KVS) PGT/ TGT/ PRT / लाइब्रेरियन 2018 की भर्ती प्रक्रिया के लिए जोन की सूची को दिया गया है:
क्रम संख्या | ज़ोन का नाम | विशिष्ट ज़ोन के लिए राज्यों के नाम |
1 | केंद्रीय क्षेत्र | 1. उत्तर प्रदेश 2. मध्य प्रदेश 3. छत्तीसगढ़ |
2 | उत्तरी क्षेत्र | 1. चंडीगढ़ 2. दिल्ली 3. हरियाणा 4. हिमाचल प्रदेश 5. जम्मू-कश्मीर 6. पंजाब 7. उत्तराखंड |
3 | पूर्वी क्षेत्र | 1. पश्चिम बंगाल 2. बिहार 3. झारखंड 4. ओडिशा 5. सिक्किम |
4 | पश्चिम क्षेत्र | 1. राजस्थान 2. महाराष्ट्र 3. गोवा 4. गुजरात 5. दमन और दीव 6. दादरा नगर और हवेली |
5 | दक्षिण क्षेत्र | 1. कर्नाटक 2. तमिलनाडु 3. आंध्र प्रदेश 4. केरल 5. तेलंगाना 6. लक्षद्वीप 7. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
6 | उत्तर-पूर्वी क्षेत्र | 1. असम 2. मेघालय 3. मणिपुर 4. मिजोरम 5. अरुणाचल प्रदेश 6. त्रिपुरा 7. नागालैंड |
KVS PGT/ TGT/ PRT/ लाइब्रेरियन भर्ती 2018 की ज़ोन लिस्ट
18. 7 वें वेतन आयोग के बाद, KVS PGT, TGT और PRT शिक्षकों की वर्तमान पे-स्केल और वेतन संरचना क्या है?
उत्तर: 7 वें वेतन आयोग के बाद, KVS शिक्षक स्टाफ का वर्तमान वेतनमान और वेतन संरचना नीचे दी गई है:
KVS स्टाफ वर्तमान वेतन संरचना | |||||
पद का नाम | पे-स्केल (रुपये में) | लेवल | महंगाई भत्ता(% में) | HRA(% में) | EPF योगदान |
प्रधानाध्यापक (ग्रुप- A) | 78800 - 209200 | 12 | 7 | 24 | KVS के नियमों के अनुसार |
उप- प्रधानाध्यापक (ग्रुप-A) | 56100 - 177500 | 10 | 7 | 24 | |
PGT(ग्रुप- B) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स | 47600 - 151100 | 8 | 7 | 24 | |
TGT (ग्रुप- B) प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर्स | 44900 - 142400 | 7 | 7 | 24 | |
लाइब्रेरियन (ग्रुप- B) | 44900 - 142400 | 7 | 7 | 24 | |
PRT (ग्रुप- B) प्राइमरी टीचर्स | 35400 - 112400 | 6 | 7 | 24 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation